{"_id":"33d894ffe9f87db5a30cceaa1c45d110","slug":"one-evedence-recorded-in-azam-khan-s-case-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजम खां मामले में एक गवाह के बयान दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजम खां मामले में एक गवाह के बयान दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
Updated Tue, 05 Jan 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
अगली सुनवाई के लिए 19 जनवरी मुकर्रर की गई
बजरंग दल के जिला संयोजक उज्ज्वल गुप्ता ने आजम खां के खिलाफ 2011 में देशद्रोह का मामला दर्ज कराया था। प्रदेश में सपा की सरकार बनने के बाद मई 2012 में पुलिस ने मामले में एफआर लगा दी। उज्ज्वल गुप्ता के प्रोटेस्ट पर कोर्ट ने एफआर खारिज कर पुनर्विवेचना का आदेश दिया था। 10 अगस्त 2015 को वादी ने कोर्ट में धारा 190 (2) के तहत अर्जी देकर आजम को तलब करने की मांग की थी। 22 अक्तूबर को सुनवाई के बाद कोर्ट ने मामले में वादी के बयान दर्ज कराने को 26 अक्तूबर मुकर्रर की थी। मामले में वादी के बयान दर्ज हो चुके हैं। 10 गवाहों के बयान दर्ज होने थे। मंगलवार को सुनवाई के दौरान एक गवाह केशवनाथ वैश्य के बयान कोर्ट ने दर्ज कर लिए हैं। बाकी गवाहों के बयान 19 जनवरी को दर्ज होंगे।