फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   one cultural event held

कामधेनु एवं कल्पवृक्ष है मनुष्य जीवन

Mon, 21 Dec 2015 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं Updated Mon, 21 Dec 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
शांतिकुंज से आए कथा शिरोमणि सुनील शर्मा ने कहा कि मनुष्य का जीवन ही प्रत्यक्ष देवता है। मानव शरीर में जो भी आत्मदेवता हैं, उसकी पूजा करने से विधाता की सभी शक्तियां प्राप्त होती हैं। कहा कि जीवन की पूजा संयम और स्वाध्याय से होती है। मनुष्य जीवन पारसमणि, कामधेनु, एवं कल्पवृक्ष है। इसके महत्व को समझने और दूसरों के काम आने वाला मानव देवता है। कहा त्याग एवं बलिदान से मां का मस्तक ऊंचा होता है और मनुष्य अपना जीवन सफल बना सकता है।
विज्ञापन

शर्मा ने कहा कि भोग विलास में जीवन बिताकर मनुष्य ईश्वर से मिली ज्ञान की अमूल्य संपत्ति को नष्ट कर रहा है। ईश्वर से जो शक्तियां मनुष्य को मिलीं, वे किसी दूसरे को नहीं मिलीं। उनका सदुपयोग न होने से मनुष्य पतन की ओर जा रहा है। कहा कि अब मनुष्यों जितनी चालाकी, बेईमानी, भ्रष्टाचार, दुराचार पशुओं में भी नहीं। पशु-पक्षी प्रकृति के नियमों को मानकर हर परिस्थितियों में खुशहाल जीवन जी रहे हैं।
विज्ञापन

कथा संयोजक अनिल राठौर, बी ज्ञानेंद्र, महेशचंद्र सक्सेना, आरडी शर्मा ने शांतिकुंज हरिद्वार की टोली में शामिल बसंतलाल सोलंकी, प्रहलाद सिंह, अमर ज्योति, अनुज और महेश तिवारी को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया और भावभीनी विदाई दी। संचालन अनिल प्रकाश गुप्ता ने किया। इस मौके पर सुरेंद्रनाथ शर्मा, अमरवती, रामचंद्र प्रजापति, राजीव गौड़, सुभाष, कुमुद, शशि प्रजापति, शिवोहम, पंकज कुमार, नत्थूलाल शर्मा, विनीता गुप्ता, रामवीर सिंह, डीपी सिंह, जगदीश प्रसाद सारस्वत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed