फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   One bike rider was hit by a wire installed to guard the field, one died and the other was injured.

Budaun News: खेत की रखवाली के लिए लगाए तार की चपेट में आए बाइक सवार, एक की मौत, दूसरा घायल

Sat, 30 May 2026 01:50 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sat, 30 May 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
One bike rider was hit by a wire installed to guard the field, one died and the other was injured.
अलापुर थाना क्षेत्र के गांव अठर्रा कुनिया के पास खेत के किनारे लगे कटीले तार, इसी जगह पर हुए हा - फोटो : Archive
अलापुर/जगत(बदायूं)। थाना अलापुर क्षेत्र में बृहस्पतिवार देर शाम खेत की रखवाली के लिए लगाए गए तार एक युवक की मौत का कारण बन गए। तेज आंधी के चलते सड़क तक पहुंचे तार से बाइक सवार युवक की गर्दन कट गई। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया, जबकि बाइक पर पीछे बैठा उसका साथी घायल हो गया। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना अलापुर क्षेत्र के गांव चितौरा निवासी पूर्व प्रधान फैन सिंह के भाई कालीचरन (30) पुत्र भगवान दास उर्फ नेकसू बृहस्पतिवार देर शाम गांव के ही हरपाल (40) पुत्र द्वारिका के साथ बाइक से किसी काम से अलापुर जा रहे थे। रात के समय जब वह गांव अठर्रा कुनिया के पास पहुंचे, तभी सड़क किनारे खेत में लगाए गए तार उनकी बाइक की चपेट में आ गए।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, गांव अठर्रा कुनिया निवासी अतर सिंह के खेत में फसल की सुरक्षा के लिए तार लगाए गए थे। बीती शाम क्षेत्र में चली तेज आंधी के कारण तार सड़क पर आ गए थे। अंधेरा होने के चलते बाइक सवार युवक उन्हें देख नहीं सके और तेज रफ्तार बाइक सीधे तार में जा घुसी। हादसा इतना भयावह था कि बाइक चला रहे कालीचरन की गर्दन गंभीर रूप से कट गई और वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े। पीछे बैठे हरपाल भी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। परिजनों को सूचना दी गई, इसके बाद दोनों घायलों को आनन-फानन जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने कालीचरन को मृत घोषित कर दिया, जबकि हरपाल का उपचार जारी है।
मृतक के पिता भगवान दास ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि खेत की रखवाली के लिए लगाए गए तार लापरवाही के चलते सड़क तक फैले हुए थे, इसकी वजह से यह दर्दनाक हादसा हुआ। पुलिस ने तहरीर के आधार पर बटाईदार बीरपाल पुत्र श्यामसुंदर निवासी अलापुर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।


वर्जन-
अलापुर पुलिस के स्तर से मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है।
-राहुल पांडेय, सीओ दातागंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed