फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   On the wrist of the brothers Thread of affection

भाइयों की कलाई पर  बांधा स्नेह का धागा

Mon, 07 Aug 2017 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  बदायूं।
अमर उजाला ब्यूरो  बदायूं। Updated Mon, 07 Aug 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
 On the wrist of the brothers Thread of affection
रक्षाबंधन - फोटो : अमर उजाला
     
विज्ञापन

बहनों ने की लंबी उम्र की कामना, भाइयों ने लिया रक्षा का संकल्प 
जगह-जगह हुआ मेले का आयोजन, भुजरियों का विसर्जन     

 रक्षाबंधन पर बहनों ने अपने भाई की कलाई पर स्नेह का धागा बांधा। बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र की कामना की तो भाइयों ने बहन की रक्षा करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर जिले में कई स्थानों पर मेले लगे। शहर में सोत नदी के पास मेला लगा। सोत नदी में भुजरियों का विसर्जन किया गया। रक्षाबंधन को लेकर बहन और भाइयों में खासा उत्साह रहा।  
उसावां। रक्षाबंधन कस्बे और ग्रामीण इलाकों में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर उनका तिलक किया। भाइयों ने बहनों की रक्षा का संकल्प लेने के साथ उनको उपहार दिए। कस्बे के महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के पीछे सागर ताल पर महिलाओं ने भुजरियों का विसर्जन किया। 
विज्ञापन

दबतोरी। रक्षाबंधन बहनों ने भाइयों का तिलक कर उनकी कलाइयों पर रंग-बिरंगी राखी बांधी और मिठाई भी खिलाई । भाइयों ने बहनों को उपहार दिए। ललुआनगला, दबतोरी, दबतोरा, मुसियानगला, बीधानगला, भरतपुर, दौलतपुर, परसिया, अतरपुरा, आदपुर, सिरसांवा आदि गांवों में भी रक्षाबंधन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बिल्सी। क्षेत्र में रक्षा बंधन उत्साह के साथ मनाया गया। बहनों ने भाइयों कलाई पर रेशम के धागों से बनी राखी बांधी। भाइयों ने उनकी रक्षा का संकल्प लिया। मिठाई की दुकानों पर जमकर खरीदारी की गई। नगर के टैक्सी स्टैंड और बस अड्डों पर भी काफी भीड़ रही। 

उघैती। क्षेत्र में रक्षाबंधन हर्ष के साथ मनाया गया। बजारों में काफी रौनक रही। मिठाइयों और राखियों की जमकर खरीदारी हुई। गांव देहात में भी रक्षाबंधन हर्ष के साथ मनाया गया। कई जगह मेलों का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed