फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   On the fourth day of the robbery, the robbery took place one kilometer away from the scene.

Budaun News: डकैती के चौथे दिन घटनास्थल से एक किमी दूर लूट

Sat, 23 May 2026 01:48 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sat, 23 May 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
On the fourth day of the robbery, the robbery took place one kilometer away from the scene.
इस्लामनगर। इस्लामनगर थाना क्षेत्र में डकैती के चौथे दिन घटनास्थल से एक किलोमीटर दूर शुक्रवार रात करीब साढ़े दस बजे हथियारबंद बदमाशों ने बाइक से घर लौट रहे दंपती और उनके रिश्तेदार को निशाना बनाते हुए तमंचों के बल पर लूट की वारदात को अंजाम दे डाला। बदमाश महिला के जेवर उतरवाने के साथ ही 50 हजार की नकदी लूटकर भाग गए। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई, जबकि इस्लामनगर थाने में शुक्रवार शाम को डीआईजी रेंज अजय साहनी भी मौजूद थे।
विज्ञापन

फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के मुडिया निवासी जाहिद अपनी पत्नी करिश्मा और साले आमीन के साथ बाइक से इस्लामनगर से घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक कंधरपुर गांव के पास स्थित ईंट भट्ठे के नजदीक पहुंची, तभी दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने उन्हें घेर लिया।
विज्ञापन

पीड़ित के मुताबिक, बदमाशों के हाथों में तमंचे थे। उन्होंने बाइक रुकवाकर तीनों को धमकाया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद बदमाशों ने महिला करिश्मा के कानों के कुंडल और तोड़िया उतरवा लिए। साथ ही करीब 50 हजार रुपये की नकदी भी लूट ली। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद पीड़ित किसी तरह संभलते हुए पुलिस तक पहुंचे और मामले की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के इलाके में कांबिंग शुरू कर दी। देर रात तक पुलिस संदिग्धों की तलाश में जुटी रही।

इधर, क्षेत्र में चल रहे उर्स मेले को लेकर पहले से ही पुलिस अलर्ट मोड पर है। बावजूद इसके लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि उर्स के दौरान बड़ी संख्या में बाहरी लोगों की आवाजाही बढ़ी है, इसके चलते क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियां भी तेज हो गई है। इसी क्षेत्र में बीते मंगलवार को एक घर में डकैती और चार घरों में लूट की वारदात भी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed