{"_id":"66566a2e1e68df103d047607","slug":"on-the-first-tuesday-of-jyeshtha-the-slogan-of-bajrangbali-echoed-throughout-the-day-badaun-news-c-123-1-sbly1018-119532-2024-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: ज्येष्ठ के प्रथम मंगल को दिन भर गूंजा बजरंगबली का जयघोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: ज्येष्ठ के प्रथम मंगल को दिन भर गूंजा बजरंगबली का जयघोष
Wed, 29 May 2024 05:05 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Wed, 29 May 2024 05:05 AM IST
विज्ञापन
मंदिर में हनुमान चासीसा का पाठ करते भक्त। संवाद
बदायूं, बिल्सी। ज्येष्ठ माह के प्रथम मंगलवार को मंदिरों व घरों में बजरंगबली की आराधना की गई। उझानी रोड स्थित बालाजी मंदिर, लालपुल हनुमान मंदिर समेत शहर के सभी हनुमान मंदिरों पर श्रद्धालुओं ने भंडारे किए। रोडवेज बस स्टेशन, अर्बन कोआपरेटिव बैंक, अस्पताल के सामने स्टेशन रोड, रामलीला ग्राउंड रोड आदि सार्वजनिक स्थलों पर शरबत वितरण किया गया। कई जगह सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ कर प्रसाद बांटा गया।
बिल्सी के शिव शक्ति ओम मंदिर पर मंगलवार की सुबह नगर की बालाजी भक्त मंडली के पदाधिकारियों द्वारा बालाजी महाराज का भव्य शृंगार कर विशेष चोला चढ़ाया। बाबा के भक्तों ने पूजा-अर्चना की। इधर, नगर के मोहल्ला संख्या चार स्थित संकट मोचन दरबार और गुधनी खौंसारा के बालाजी धाम पर भी भक्तों ने बाबा का चोला चढ़ाकर पूजा-अर्चना की। इस मौके पर सौरभ देवल, निशान्त देवल, जितेन्द्र शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद