{"_id":"586944924f1c1b741aeefaa9","slug":"on-sunday-it-does-not-break-the-silence-of-the-sp-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"रविवार को भी नहीं टूटा सपा कार्यालय का सन्नाटा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रविवार को भी नहीं टूटा सपा कार्यालय का सन्नाटा
बदायूं, ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jan 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
रविवार को भी नहीं टूटा सपा कार्यालय का सन्नाटा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मोबाइल, टेलीविजन से लखनऊ की लोकेशन लेते रहे सपा पदाधिकारी
सपा के दंगल के दौरान मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित कर दिए जाने के बावजूद रविवार को भी जिले में सपा के खेमें में सन्नाटा छाया गया। पार्टी के तमाम नेता और कार्यकर्ताओं के लखनऊ में होने की वजह से सपा कार्यालय पर सन्नाटा ही रहा। सपा जिलाध्यक्ष बनवारी सिंह यादव, राज्यमंत्री ओमकार सिंह यादव समेत सपा के विधायक और पदाधिकारी लखनऊ में डेरा डाले हुए हैं। जिले में कार्यकर्ता और तमाम नेता मोबाइल-टेलीविजन के जरिए लखनऊ में चल रहे घटनाक्रम के बारे में जानकारी लेते रहे।
रविवार शाम चार बजे के करीब सपा कार्यालय पर पहुंचे तो वहां एक वृद्ध कुर्सी डाले बैठे जरूर नजर आए, जबकि कोई पदाधिकारी नहीं दिखा। आसपास के लोगों से पूछा तो बताया कि आज भी कोई नेता कार्यालय नहीं आया। शहर के लेकर ग्रामीण क्षेत्र के तमाम पार्टी पदाधिकारियों ने लखनऊ में गए नेताओं को कॉल करके स्थिति जानी। वहीं, पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ अन्य दलों के नेता भी टेलीविजन पर सपा के दंगल से अपडेट होते रहे।