फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   On completion of eight years, BJP workers launched cleanliness drive

Budaun News: आठ साल पूरे होने पर भाजपाइयों ने चलाया स्वच्छता अभियान

Sat, 12 Apr 2025 01:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 12 Apr 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
On completion of eight years, BJP workers launched cleanliness drive
सरौता गांव में स्वच्छता अभियान चलाते विधायक हरीश शाक्य। संवाद - फोटो : KCA
बदायूं। भाजपा के 46वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित गांव चलो अभियान के तहत कई जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों ने गांव- गांव में जनसंपर्क किया। साथ ही स्वच्छता अभियान चलाया। क्षेत्रीय अध्यक्ष ब्रज क्षेत्र दुर्विजय शाक्य ने बदायूं विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पुठी में जनसंपर्क करके ग्राम चौपाल को संबोधित किया।
विज्ञापन

क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय शाक्य ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में युवाओं, महिलाओं और किसानों के लिए खूब काम हुआ है। प्रदेश की बेटियां और व्यापारी सुरक्षित है। सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने गरीब, मजदूर, बेसहारा और किसानों के लिए नई जिंदगी दी है। उनके जीवन में परिवर्तन और खुशहाली आई है।
विज्ञापन

बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने गांव सरौता में कहा भाजपा सरकार सबका साथ - सबका विकास के आधार पर कार्य कर रही है और अंतिम पंक्ति में खड़े हुए व्यक्ति के विकास के लिए संकल्पबद्ध है। दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ने ग्राम हजरतपुर में कार्यक्रम में कहा भाजपा सरकार की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। निश्चित तौर पर गरीब कल्याण के लिए कार्य कर रही है। इस मौके पर अनेकपाल पटेल, विश्वजीत गुप्ता, रामचरन पाल, धीरेन्द्र सिंह, मोहित सिंह, उदय प्रताप सिंह, मुनीश राघव आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिल्सी। गांव चलो अभियान के तहत शुक्रवार को विधायक हरीश शाक्य ने विधानसभा के गांव सरौता बूथ संख्या 385 पर सभा की। उन्होंने गांव में स्वच्छता अभियान चलाया और सरकार की योजनाओं से लोगों को अवगत कराया।
विधायक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के 46 वर्ष पूर्ण हुए हैं। प्रदेश में कानून का राज कायम है। जनता चैन से रह रही है। उन्होंने सरकारी की योजनाओं की भी जानकारी दी।

इस मौके पर उझानी ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष मोहित कुमार, मुनीश राघव, मुकेश तोमर, राजेश कुमार झंडू भैया, नीरज शर्मा, उदय प्रताप, अंकुर चौहान, संजय सक्सेना, पवन सूर्यवंशी, उमेश शाक्य, योगेंद्र सिंह, हरवीर सिंह, विनेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed