फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   kidnappers tied hands and feet of man and threw him alive in the ganga

खौफनाक: हाथ-पैर बांध युवक को जिंदा गंगा में फेंका, 27 अगस्त को हुआ था अपहरण, दो दिन बाद मिला शव

Thu, 31 Aug 2023 04:12 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: बरेली ब्यूरो Updated Thu, 31 Aug 2023 04:12 PM IST
सार

कासगंज के अशोक नगर इलाके से युवक ओमपाल का अपहरण कर लिया गया था। 29 अगस्त की सुबह उसका शव बदायूं के सहसवान इलाके में खागी नगला घाट पर गंगा में उतराता मिला। उसके हाथ-पैर बंध हुए थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से मौत होने की पुष्टि हुई है। 

विज्ञापन
kidnappers tied hands and feet of man and threw him alive in the ganga
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर मृतक की पत्नी को संभालते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं में अपहरणकर्ताओं ने कासगंज के ओमपाल की बड़ी निर्दयतापूर्वक हत्या की थी। उसे हाथ-पैर बांधकर गंगा में फेंक दिया था, जिससे ओमपाल खुद का बचाव तक नहीं कर पाया। आशंका है कि जब तक वह गंगा में डूब नहीं गया, तब तक हत्यारे भी वहां मौजूद रहे। उसकी मौत हो जाने के बाद हत्यारे वहां से फरार हो गए।

विज्ञापन


कासगंज के सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र के गांव पीतमनगर हडौरा के मूल निवासी ओमपाल (28) का 27 अगस्त को अपहरण कर लिया गया था। उसकी पत्नी राधा का कहना था कि वह अपने परिवार के साथ कासगंज में अशोक नगर इलाके में रेलवे लाइनपार रहती है। ओमपाल मजदूरी करता था। वह खुद लोगों के घरों में झाडू पोंछा करके अपने परिवार का पालन-पोषण कर रही है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- भाजपा नेता ने चांद पर खरीदी जमीन: बोले- हमारा बेटा चांद जैसा, उसी के नाम कराई एक एकड़ भूमि की रजिस्ट्री
विज्ञापन
विज्ञापन


27 अगस्त की सुबह ओमपाल मजदूरी करने निकला था, लेकिन देर शाम तक उनका कुछ पता नहीं चला। बाद में जानकारी लेने पर पता चला कि डॉ. राजपाल की दुकान के सामने से कुछ कार सवार बदमाशों ने उनका अपहरण कर लिया है। राधा ने शक के आधार पर राजीव और उसके भाई संजीव के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। 

मंगलवार को गंगा नदी में मिला था शव 

ओमपाल का शव मंगलवार को सहसवान कोतवाली क्षेत्र में गंगा में उतराता मिला था। उसका एक हाथ और एक पैर कपड़े से बंधा हुआ था। पानी में पड़े रहने से उसकी लाश भी काफी खराब हो गई थी। उसकी जेब से एक डायरी बरामद हुई थी। बुधवार सुबह करीब चार बजे ओमपाल के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद कासगंज पुलिस परिवार वालों के साथ ही यहां से रवाना हो गई। 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार ओमपाल की मौत पानी में डूबने से हुई थी। वहीं उसके हाथ पैर भी बंधे मिले। कासगंज कोतवाली के इंस्पेक्टर हरिभान सिंह राठौड़ ने बताया कि हत्यारों ने ओमपाल को हाथ-पैर बांधकर नदी में डाला था, जिससे उसकी मौत हो गई। लाश को देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि ओमपाल की मौत हो जाने के बाद ही हत्यारे वहां से हटे।

तीन माह पहले ही जेल से छूटा था ओमपाल

पुलिस के मुताबिक ओमपाल करीब तीन माह पहले ही जेल से छूट कर आया था। वह वर्ष 2017 में पटियाली थाना क्षेत्र के गांव नगला सेंजन निवासी रूम सिंह की हत्या में आरोपी बनाया गया था। रूम सिंह की हत्या भी जमीन के विवाद में हुई थी। उन्हें भी अगवा किया गया था। करीब 27-28 दिन बाद उनका शव मिला था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed