फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Old man crushed by pickup, dies during treatment

Budaun News: वृद्ध को पिकअप ने रौंदा, इलाज के दौरान मौत

Thu, 08 Aug 2024 01:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
Old man crushed by pickup, dies during treatment
मृतक सोहनपाल का फाइल फोटो। संवाद
बिल्सी। मोहल्ला संख्या आठ में स्थित नगर पालिका के नलकूप संख्या दो के पास मंगलवार शाम घर से अपने घेर पर जा रहे एक वृद्ध को तेज रफ्तार पिकअप ने रौंद दिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। कुछ देर बाद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मोहल्ला संख्या आठ निवासी सोहनपाल (86) पुत्र ऊदल सिंह अपने घेर पर रहते थे। उनकी शादी नहीं हुई थी। इसलिए वह खाना खाने के लिए अपने भतीजे महावीर के घर चले जाते थे। वह वहां से पूजा करने के बाद घेर के लिए आ रहे थे। तभी एक पिकअप की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिवार के लोगों ने इलाज के लिए उन्हें नगर के निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। जहां कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक सोहनपाल के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने वाहन अपने कब्जे में ले लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed