फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Oil theft from the shop in front of the police post

पुलिस चौकी के सामने ताला काटकर दुकान से 12 लाख का मेंथा तेल चोरी

Thu, 22 Sep 2022 12:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 22 Sep 2022 12:55 AM IST
सार

अलापुर थाना क्षेत्र के म्याऊं कस्बे में चोरों ने मंगलवार रात पुलिस चौकी के सामने दुकान में नकब लगा दी।सीओ ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन
Oil theft from the shop in front of the police post
दुकान में रखे ड्रम चेक करती पुलिस। संवाद - फोटो : BADAUN

विस्तार

म्याऊं (बदायूं)। अलापुर थाना क्षेत्र के म्याऊं कस्बे में चोरों ने मंगलवार रात पुलिस चौकी के सामने दुकान में नकब लगा दी। चोर दुकान में रखा लगभग 12 लाख की कीमत का 760 किलो मेंथा तेल चोरी कर ले गए। दुकानदार को सुबह इसकी जानकारी हो सकी।
विज्ञापन

उसावां थाना क्षेत्र के गांव रिजोला निवासी सनी गुप्ता की म्याऊं पुलिस चौकी के सामने ओम साईं ट्रेडिंग कंपनी के नाम से दुकान है। वह मेंथा आदि तेल की खरीद-फरोख्त करते हैं। सनी के मुताबिक उन्होंने बुधवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे दुकान का शटर खोला, तो पीछे की दीवार में नकब लगा देखा। पीछे एक दरवाजा भी है। उस पर लगा ताला आरी वाले ब्लेड से काटा गया था। दुकान में उन्हें सिर्फ खाली ड्रम रखे मिले। सूचना पर चौकी के सिपाही व इंस्पेक्टर संजीव कुमार शुक्ला पहुंचे।
विज्ञापन

सनी ने बताया कि उनकी दुकान में मेंथा की बैरायटी शिवालिक का तेल 450 लीटर, 150 लीटर स्पियरमेंट, 80 लीटर पिपरेटा और 80 लीटर गेंदा का तेल रखा था। चोर सारा तेल ले गए। इसकी कीमत करीब 12 लाख रुपये है। बाद में सीओ दातागंज कर्मवीर सिंह और फोरेंसिक टीम भी पहुंच गई। सीओ ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। जल्द ही कार्रवाई होगी। हालांकि चौकी के पास बड़ी चोरी होने से लोग पुलिस पर भी सवाल उठा रहे हैं।

म्याऊं में दुकान के पीछे छानबीन करती पुलिस। संवाद

म्याऊं में दुकान के पीछे छानबीन करती पुलिस। संवाद- फोटो : BADAUN

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed