फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Officials are ignoring the problems of farmers

Budaun News: किसानों की समस्याओं को नजरअंदाज कर रहे हैं अधिकारी

Fri, 30 May 2025 12:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 30 May 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Officials are ignoring the problems of farmers
नायब तहसीलदार बदन सिंह ज्ञापन सौंपते पदाधिकारी। संवाद
बिल्सी। तहसील परिसर में बृहस्पतिवार को भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) ने पंचायत की। उसके बाद एसडीएम को संबोधित आठ सूत्रीय ज्ञापन नायब तहसीलदार बदन सिंह को सौंपा। पंचायत में जिलाध्यक्ष सतीश साहू ने कहा की बिल्सी क्षेत्र के किसानों की अनेक समस्याएं है। अधिकारी स्तर से उनका समाधान नहीं किया जा रहा है। इससे किसानों की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि शीघ्र उनका समाधान नहीं किया गया तो अनिश्चितकालीन किया जाएगा।
विज्ञापन

कहा कि सरकार के आदेशों के बावजूद गोवंश पशु सड़क पर और खेतों में घूम रहे है। छुट्टा गोवंश को गोशालाओं में भेजने में प्रशासन नाकाम है। जिला उपाध्यक्ष आरिफ रजा ने कहा छुट्टा पशुओं से जल्द निजात दिलाई जाए। तहसील क्षेत्र में गर्मी के मौसम में बिजली की सप्लाई प्रभावित है। इसका सीधा असर किसानों पर पड़ रहा है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग व नगर पालिका बिल्सी की ओर से मच्छरों के प्रकोप को रोकने के लिए जल्द कोई कदम नहीं उठाया गया। इस मौके पर यीशु दास, शरिफ अब्बासी, इरशाद खान, आरिफ रजा, रईस अहमद, प्रवेंद्र ठाकुर, बब्बू, रजनेश उपाध्याय, सरदार तिलक सिंह, सोनू कश्यप, शाकिर खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed