{"_id":"69065e8d9a1d8b8d0a0a924e","slug":"officers-should-ensure-timely-disposal-of-complaints-badaun-news-c-123-1-bdn1036-150085-2025-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें अधिकारी
विज्ञापन
बदायूं। जनसमस्याओं के समाधान और शासन की जनसुनवाई व्यवस्था को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से शनिवार को तहसील बिसौली में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी अवनीश राय ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी और समयबद्ध रूप से सुनिश्चित किया जाए, ताकि शिकायतकर्ता को वास्तविक राहत मिल सके। इस दौरान 45 शिकायतें दर्ज की गईं। सात का मौके पर निस्तारण किया गया।
डीएम ने कहा कि शासन स्तर से भी शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता को लेकर लगातार फीडबैक लिया जाता है, इसलिए अधिकारी अपनी जिम्मेदारी को गंभीरता से निभाएं। उन्होंने यह भी कहा कि निस्तारण केवल कागजों पर नहीं बल्कि शिकायतकर्ता की वास्तविक संतुष्टि तक पहुंचना चाहिए, तभी शासन की मंशा पूरी मानी जाएगी।
संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 45 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें भूमि विवाद, अवैध कब्जे, चकरोड मार्ग पर अतिक्रमण, भूमि की पैमाइश, राजस्व अभिलेखों में सुधार और स्थानीय विकास से जुड़ी समस्याएं प्रमुख रहीं। इनमें से 07 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही किया गया, जबकि शेष शिकायतों को संबंधित विभागीय अधिकारियों को समयबद्ध व गुणवत्तापरक निस्तारण हेतु सौंपा गया।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि वे प्रत्येक शिकायत का फॉलोअप करें और समाधान दिवस की भावना के अनुरूप जनता को त्वरित राहत प्रदान करें। उन्होंने यह भी कहा कि लंबित शिकायतों पर लापरवाही या देरी बरतने पर संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय की जाएगी। डीएम ने खुद कुछ शिकायतकर्ताओं से संवाद कर स्थिति की जानकारी ली और मौके पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार, उपजिलाधिकारी राशि कृष्णा सहित राजस्व, पुलिस, विकास और अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
बिल्सी में 26 आईं, तीन शिकायतें हुईं निस्तारित
बिल्सी। माह के पहले शनिवार को तहसील के लोक सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में एडीएम एफआर वैभव शर्मा ने शिकायतों को सुनकर गंभीरता पूर्वक व समयबद्ध निस्तारण करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान यहां 26 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से तीन का मौके पर ही निस्तारण हो सका। समाधान दिवस में चकरोड पर से अवैध कब्जा हटवाने, भूमि की पैमाइश कराने से जुड़े प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इस मौके पर एसपीआरए हिरदेश कठेरिया, एसडीएम प्रेमपाल सिंह, सीओ संजीव कुमार सिंह, तहसीलदार प्रभा सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
मांगों को लेकर लेखपालों ने दिया एसडीएम को ज्ञापन
बदायूं। बिसौली में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के बैनर तले तहसील के लेखपालों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी राशि कृष्णा को सौंपा। ज्ञापन में लेखपालों ने पदोन्नति, वेतनमान वृद्धि और नई नियुक्तियों की प्रमुख मांगें रखीं। शनिवार को तहसील अध्यक्ष अमित कुमार के नेतृत्व में लेखपाल तहसील समाधान दिवस में पहुंचे और एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। अमित कुमार ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो संघ 15 नवंबर से आंदोलन करने को बाध्य होगा। इस अवसर पर दीपक भटनागर, शोभित कुमार, रिजवान अली, आदित्य आदि लेखपाल उपस्थित रहे।
बिल्सी। शनिवार को उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर संपूर्ण समाधान दिवस में एडीएम एफआर डॉ. वैभव शर्मा को ज्ञापन सौंपा। संघ के तहसील अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने कहा कि मासिक बैठकें न करने, समस्याओं को उठाने वाले पदाधिकारियों का स्थानांतरण करने, लेखपालों की कम संख्या, संसाधनों का अभाव और गैर-विभागीय कार्यों के बढ़ते बोझ जैसी मामले उठाए गए हैं। इस मौके पर तमाम लेखपाल मौजूद रहे। संवाद