{"_id":"64497fb8c20fbf7c2b0d42c9","slug":"offering-chunri-to-mother-goddess-after-worshiping-havan-abir-gulal-flew-fiercely-badaun-news-c-4-1-137583-2023-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: हवन पूजन कर देवी मां को चढ़ाई चुनरी, जमकर उड़ा अबीर गुलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: हवन पूजन कर देवी मां को चढ़ाई चुनरी, जमकर उड़ा अबीर गुलाल
विज्ञापन
धूमधाम से निकाली देवी मां की चुनरी यात्रा
संवाद न्यूज एजेंसी
वजीरगंज ( बदायूं )। नगर के ऐतिहासिक देवी मेले में मेले के दुकानदारों ने परंपरागत तरीके से हवन पूजन कर मेले में चुनरी यात्रा निकाली। काली अखाड़े तथा सुन्दर झांकियों से सुसज्जित चुनरी यात्रा पूरे मेले में भ्रमण करते हुए देवी मां के मुख्य भवन पर पहुंची। यहां जयकार करते हुए दुकानदारों ने मातारानी को चुनरी चढ़ाकर सबके मंगल की कामना की।
नगर के प्राचीन देवी मेले में दुकानदार प्रतिवर्ष हवन पूजन करने के बाद माता रानी को चुनरी चढ़ाते हैं। मंगलवार को भी दुकानदारों ने देवी मां का हवन पूजन करने के बाद पूरे विधि-विधान से यात्रा का शुभारम्भ किया। चुनरी यात्रा में सबसे आगे पूर्व नगर पंचायत सदस्य पवन कुमार वार्ष्णेय, अजय पाल सिंह, विट्टन पहलवान दुकानदारों के साथ मातारानी पर चढ़ाई जाने वाली चुनरी का थाल सिर पर रखकर चल रहे थे। बैंड बाजों तथा काली अखाड़े के साथ सुंदर झांकियों से सुसज्जित चुनरी यात्रा ने पूरे मेले में भ्रमण किया। लोगों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।
यात्रा में श्री निवास, अजीत कुमार, सुनील कुमार ,जसवंत सिंह, पंकज सहित सैकड़ों दुकानदार मौजूद रहे।