{"_id":"572225a74f1c1be776a92274","slug":"of-the-20-institutions-identified-mess","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंदगी फैलाने वाले 20 संस्थान चिह्नित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंदगी फैलाने वाले 20 संस्थान चिह्नित
बदायूं, ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
गंदगी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
होटल, ढाबे, गेस्ट हाउस और मैरिज लॉन समेत 15 को भेजे नोटिस
शहर को साफ स्वच्छ रखने के लिए पालिका ने शुरू की मुहिम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वच्छ भारत अभियान की तर्ज पर देश भर में सफाई अभियान चलाए गए, लेकिन स्थानीय स्तर पर शहर में सफाई व्यवस्था का बुरा हाल ही रहा। नगर पालिका परिषद में सफाईकर्मियों की कमी और लोगों के ध्यान न देने से अभियान परवान नहीं चढ़ पा रहा। शहर के अधिकांश मोहल्लों में कूड़े के ढेर नजर आ रहे हैं।
शहर में सफाई व्यवस्था ठीक रखने के मद्देनजर गंदगी फैलाने वालों पर शिकंजा कसने की तैयारी नगर पालिका परिषद कर चुका है। शहर में संचालित होने वाले ढाबे, होटल, मैरिज लॉन, गेस्ट हाउस आदि का सर्वे शुरू हो चुका है। संस्थानों के संचालकों को नोटिस भेजे जा रहे हैं। कूड़ा करकट के ढेरों को खुले में नहीं डाला जा सकेगा। यदि होटल और ढाबों के संचालकों ने सड़क पर कूड़ा फैलाया तो उन लोगों पर जुर्माना लगाया जाएगा।
नगर पालिका परिषद की 14 टीमें सर्वे कार्य करने में लगी हुई हैं, अब तक 20 होटल, ढाबों को चिह्नित किया जा चुका है और उनमें से 15 को नोटिस भी भेजे जा चुके हैं।
विज्ञापन
------
होटल, ढाबा, मैरिज लॉन आदि में होने वाले कार्यक्रमों के बाद निकलने वाले कूड़े को खुले में सड़कों को नहीं फेंका जाएगा। इससे संबंधित नोटिस तैयार किए जा चुके हैं, जिन्हें भेजना भी शुरू कर दिया है। सफाई सुपरवाइजरों की 14 टीम सर्वे का काम कर रही हैं। अब तक 20 संस्थान चिह्नित किए जा चुके हैं, जबकि 15 को नोटिस भेजा जा चुका है।
-ललतेश सक्सेना, ईओ, नगर पालिका परिषद
-----
सड़क किनारे कूड़ा डालने से चोक हो गया नाला
बदायूं। शहर में फर्रुखाबाद रोड पर ओवरब्रिज के पास स्थित पीडब्ल्यूडी विभाग की कालोनी के पास अस्थाई रूप से सड़क किनारे कूड़ा डाला जा रहा है। इससे उस क्षेत्र का नाला चोक हो चुका है। बमुश्किल पानी का बहाव हो पाता है। इससे स्थानीय लोगों को परेशानी तो होती है, लेकिन वहां पर कूड़ा डालने वाले भी वही लोग हैं। ऐसे पालिका परिषद के सफाईकर्मी भी एकत्रित कूड़े को वहां पर पलटकर अपने कर्तव्यों की इतिश्री कर लेते हैं।