फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Of manure, pesticide-filled five samples

खाद का एक, कीटनाशक के पांच नमूने भरे

Tue, 05 Jul 2016 11:57 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Tue, 05 Jul 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
कृषि उपनिदेशक, जिला कृषि अधिकारी ने की छापामारी 
 नकली खाद और कीटनाशक की फैक्ट्रियां पकड़े जाने के बाद से जिले में अवैध रूप से नकली खाद, बीज और कीटनाशक की बिक्री होने के पर्याप्त सबूत भी मिल चुके हैं। ऐसे में कृषि विभाग किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए कृषि विभाग से संबंधित कीटनाशक, बीज और खाद की दुकानों पर छापामारी कर रहा है। मंगलवार को कृषि उपनिदेशक आरपी चौधरी और जिला कृषि अधिकारी आरके सिंह के नेतृत्व में कृषि विभाग ने उझानी और सहसवान की चार दुकानों से खाद और कीटनाशक के छह नमूने लिए हैं। कृषि विभाग के अधिकारियों ने इन नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला में भेज दिया है। 

कृषि उप निदेशक चौधरी और जिला कृषि अधिकारी सिंह ने पहले तो सहसवान में छापा मारा। वहां के शिमला बीज भंडार और माहेश्वरी कृषि सेवा केंद्र से कीटनाशक के दो-दो नमूने लिए। इसके बाद उझानी के श्रीराम कृषि विकास केंद्र से कीटनाशक और राजपूत खाद भंडार से खाद का एक-एक नमूना लिया। कृषि अधिकारी के मुताबिक नमूनों को जांच के लिए भेज दिया गया है। कहा कि जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। कृषि विभाग के अधिकारियों के छापेमारी करने की वजह से बाजारों में हड़कंप मच गया। तमाम दुकानदारों ने दुकानें बंद कर दीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed