फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Occupation of drains from Ghantaghar Mor to the station, water drainage crisis

Budaun News: घंटाघर मोड़ से स्टेशन तक नालियों पर कब्जा, जलनिकासी का संकट

Fri, 04 Jul 2025 12:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Occupation of drains from Ghantaghar Mor to the station, water drainage crisis
उझानी में सड़क से ऊंचे फुटपाथ पर खड़ी बाइकें। संवाद
उझानी। घंटाघर मोड़ से रेलवे स्टेशन तक कई दुकानदारों ने फुटपाथ ऊंचा करा लिया है। कुछ गृहस्वामियों ने सड़क किनारे की नाली का वजूद ही मिटा दिया है। फुटपाथ का ढाल नाले की बजाय सड़क की ओर कर दिया गया। इससे जलनिकासी बंद हो गई और सड़क पर पानी भरने लगा।
विज्ञापन

सड़क के जीर्णोद्धार के समय करीब पांच-छह साल पहले नगर पालिका परिषद ने फुटपाथ का निर्माण कराया था। घंटाघर मोड़ से रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार तक फुटपाथ कहीं इंटरलॉकिंग से बना तो कहीं सीमेंटेड था। स्टेशन रोड बाजार में व्यापारियों ने अपने व्यवसायिक प्रतिष्ठानों का कायाकल्प कराया तो सबसे पहले सड़क किनारे की नाली दबा दी।
विज्ञापन

इसके बाद फुटपाथ ऊंचे कराकर उसका ढाल नाले की बजाय सड़क की ओर कर दिया गया। कुछ लोगों ने फुटपाथ और सड़क के बीच नाली पर स्लैब रखवा दिए। उसके नीचे नाली पट गई और बारिश में पानी सड़क पर भर रहा है। इसे लेकर दुकानदार कहते हैं कि अगर वह फुटपाथ ऊंचे नहीं कराते तो ग्राहकों को दुकान तक आने में दिक्कत होती। तीन दिन पहले कुछ लोगों ने पालिका के जेई प्रिंस मिश्रा को इससे अवगत कराया था। जेई का कहना है कि वह मौका मुआयना करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------


नाला निर्माण हो चुका है शुरू, खर्च होंगे 18 लाख रुपये
उझानी में घंटाघर मोड़ से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की साइड में करीब तीन सौ मीटर नाला निर्माण का कार्य पिछले दिनों शुरू हो चुका है। करीब 18 लाख रुपये की लागत से इसका निर्माण होगा। नाले को लेकर दुकानदारों ने बताया कि इसकी ऊंचाई पहले से करीब आधा फिट कम है। फुटपाथ ऊंचा होने से दिक्कत पहले की तरह बनी रहेगी। दूसरी साइड में भी तकरीबन इतनी ही धनराशि से आने वाले दिनों में नाले का निर्माण शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed