{"_id":"630626ece7512115070941c2","slug":"obscene-video-put-in-whatsapp-group-of-girl-students-in-budaun-college","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun: छात्राओं के व्हाट्सएप ग्रुप में डाला अश्लील वीडियो, डिग्री कॉलेज के प्रिंसिपल ने दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun: छात्राओं के व्हाट्सएप ग्रुप में डाला अश्लील वीडियो, डिग्री कॉलेज के प्रिंसिपल ने दी तहरीर
Wed, 24 Aug 2022 06:56 PM IST
अनुराग सक्सेना
संवाद न्यूज एजेंसी, उझानी (बदायूं)
संवाद न्यूज एजेंसी, उझानी (बदायूं)
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Wed, 24 Aug 2022 06:56 PM IST
सार
थाने के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि प्राचार्य की शिकायत के बाद संबंधित मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगा दिया गया है। आरोपी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होगा। उसके खिलाफ कार्रवाई भी होगी। फिलहाल जांच चल रही है।
विज्ञापन
व्हाट्सएप ग्रुप पर डाला आपत्तिजनक वीडियो
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उझानी के एक महाविद्यालय की छात्राओं के व्हाट्सएप ग्रुप में बुधवार सुबह अश्लील वीडियो अपलोड कर दिया गया। कुछ छात्राओं की नजर वीडियो पर पड़ी तो उन्होंने अपने अभिभावकों को बताया। मामला महाविद्यालय पहुंचने पर प्राचार्य ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई को कोतवाली में तहरीर सौंप दी है।
विज्ञापन
महाविद्यालय के प्राचार्य कई शिक्षकों के साथ दोपहर में कोतवाली पहुंचे। उन्होंने प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र कुमार से बात करने के बाद उन्हें ग्रुप में अपलोड अश्लील वीडियो भी दिखाया। उन्होंने बताया कि व्हाट्सएप ग्रुप दो साल पहले कोरोना काल में छात्राओं को पढ़ाने के लिए बनाया गया था। महाविद्यालय की शिक्षिका ही इसकी एडमिन हैं।
विज्ञापन
ग्रुप में एक ही विषय की सभी छात्राएं जुड़ी हुई हैं। अभी भी इसी ग्रुप के जरिये छात्राएं पढ़ाई से जुड़ी जानकारियां आपस में शेयर करती हैं। जिस नंबर से ग्रुप में अश्लील वीडिया अपलोड किया गया, उसका नंबर भी प्राचार्य ने पुलिस को सौंप दिया है। इसे लेकर छात्राओं के परिजन भी गुस्से में बताए गए हैं।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि प्राचार्य की शिकायत के बाद संबंधित मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगा दिया गया है। आरोपी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होगा। उसके खिलाफ कार्रवाई भी होगी। फिलहाल जांच चल रही है।