{"_id":"5e1b67d98ebc3e87e75c2953","slug":"nursing-home-fraud-badaun-news-bly3917601115","type":"story","status":"publish","title_hn":"कभी भावना तो कभी भवानी बन जाता है यह नर्सिंगहोम, ऐसे पकड़ में आया फर्जीवाड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कभी भावना तो कभी भवानी बन जाता है यह नर्सिंगहोम, ऐसे पकड़ में आया फर्जीवाड़ा
विज्ञापन
दातागंज। तहसील क्षेत्र खासकर नगर और आसपास का इलाका झोलाछाप के साथ अवैैध निजी अस्पतालों के मकड़जाल में फंस गया है। स्वास्थ्य विभाग बड़ी घटना होने पर जागता है, लेकिन बाद में कोई ठोस कार्रवाई भी नहीं होती। जिस भवानी नर्सिंगहोम में शुक्रवार रात ऑपरेशन से प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा की मौत हुई थी, उसको लेकर भी बड़ा खुलासा हुआ है। एमओआईसी डॉ. डीपी सिंह ने नोटिस भेजा है। इस संबंध में सीएमओ को भी लिखा है।
दातागंज के भवानी नर्सिंगहोम में सिरसा गांव के विद्याराम ने अपनी 26 वर्षीय पत्नी सोमवती को प्रसव के लिए शुक्रवार रात भर्ती कराया था। सोमवती पहले दो संतानों को सामान्य प्रसव से जन्म दे चुकी थी। इसके बावजूद यहां उसका ऑपरेशन कर दिया गया। इससे जच्चा बच्चा की मौत हो गई। जांच में पता लगा है कि भवानी नर्सिंगहोम का रजिस्ट्रेशन परामर्श केंद्र का है। करीब दो महीने पहले यह भावना नर्सिंगहोम था। इसका नाम लगातार इसी तरह बदल दिया जाता है। गौर करने वाली बात यह है कि अवैध नर्सिंगहोम स्वास्थ्य विभाग की एक महिला कर्मचारी के भवन में ही चल रहा है। एमओआईसी डॉ. डीपी सिंह ने बताया कि नर्सिंगहोम का रजिस्ट्रेशन नहीं बल्कि परामर्श केंद्र का है। गलत तरीके से प्रसव कराए जा रहे थे। नोटिस दिए जाने के साथ सीएमओ को भी लिखा गया है। सीएचसी क्षेत्र में आने वाली ऐसे 50 और निजी अस्पताल भी चिंह्ति किए गए हैं। जल्द कार्रवाई की जाएगी।