फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Nursing Home Flag Report submitted by Gulzar

नर्सिंग होम चिह्नित कर सौंपी रिपोर्ट

Sun, 21 Jun 2015 08:12 PM IST
Ujani
Ujani Updated Sun, 21 Jun 2015 08:12 PM IST
विज्ञापन

आरटीआई कार्यकर्ता आसिम उमर की ओर से उठाया गए क्लीनिक, नर्सिंग होम और गेस्ट हाउस आदि के मामले में नगर परिषद प्रशासन ने लाइसेंस की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उन्हें चिह्नित कर एडीएम प्रशासन को रिपोर्ट सौंप दी है।

विज्ञापन

नगर परिषद प्रशासन की ओर से रिपोर्ट शनिवार को एडीएम प्रशासन को जो रिपोर्ट सौंपी गई, उसमें निजी क्लीनिक की संख्या 14  बताई गई है। एक पैथालॉजी लैब, चार नर्सिंग होम, एक प्रसूतिगृह, दो डेंटल क्लीनिक शामिल हैं। नगर में दो गेस्ट हाउस संचालित होने की भी पुष्टि करते हुए रिपोर्ट में किसी भी संचालिक द्वारा नगर परिषद प्रशासन से लाइसेंस हासिल नहीं करने का जिक्र किया है।
विज्ञापन

बता दें कि आसिम ने इसी मुद्दे पर नगर परिषद प्रशासन से दो बार आरटीआई डाली थी लेकिन दोनों ही बार जवाब में असमानता उजागर हुई। मामला एडीएम के समक्ष पहुंचा तो नए सिरे से रिपोर्ट तैयार कर सौंप दी गई। इधर, ईओ ललतेश सक्सेना ने बताया कि निजी क्लीनिक और गेस्ट हाउस संचालकों को लाइसेंस हासिल करने के लिए नोटिस भेजे जा रहे हैं। नोटिस के बाद भी किसी ने लाइसेंस नहीं बनवाया तो उसके खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed