फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   NSS swayamsevak make corona fighter

कोरोना योद्धा बनेंगे एनएसएस के स्वयंसेवक, केंद्र सरकार लेगी मदद

Mon, 06 Apr 2020 09:40 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2020 09:40 PM IST
विज्ञापन
NSS swayamsevak make corona fighter
बदायूं। कोरोना की महामारी से निजात पाने के लिए रुहेलखंड विश्वविद्यालय परिक्षेत्र के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सभी कार्यक्रम अधिकारियों व जिला नोडल अधिकारियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बैठक हुई। बैठक में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड क्षेत्रीय निदेशालय के निदेशक अशोक श्रोत्री ने बताया कि सभी महाविद्यालयों के सभी पंजीकृत स्वयंसेवकों की सूची केेंद्र सरकार को सौंपी जानी है। जिससे कि केंद्र सरकार कोरोना की इस महामारी में स्वयंसेवकों का सहयोग लेने के लिए अपनी योजना बना सके। समन्वयक डॉ. सोमपाल सिंह ने कहा कि सभी जिलों के डीएम को सक्रिय स्वयंसेवकों की सूची सौंप दे। ताकि डीएम स्वयंसेवकों को प्रशिक्षित कर जिला प्रशासन के साथ उनका सहयोग ले सकें। बैठक की अध्यक्षता करते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अनिल शुक्ला ने सभी कार्यक्रम अधिकारियों को लॉकडाउन का अनुपालन करते हुए शासन प्रशासन का सहयोग करने के लिए कहा। बदायूं जिले के नोडल अधिकारी डॉ. राकेश कुमार जायसवाल ने बताया कि बदायूं जिले के स्वयंसेवी प्रशासन का सहयोग करने के लिए अपनी सहमति दे चुके हैं। रामपुर जिले में 50 स्वयंसेवकों ने कार्य शुरू भी कर दिया है। जेपी नगर जिले में भी स्वयंसेवकों जुटे हैं। बैठक में डॉ. शबाना अख्तर, डॉ. शालिनी सिंह, डॉ. पारुल रस्तोगी, डॉ. रश्मि सक्सेना, डॉ. पीयूष वर्मा, डॉ. कनक चौहान, डॉ. अनुपम बत्रा, डॉ. शालीन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed