फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Now the board meeting attendance Seemingly a thousand strong

अब बोर्ड मीटिंग में हाजिरी लगने पर एक हजार पक्के

Mon, 23 Mar 2015 07:15 PM IST
Ujani
Ujani Updated Mon, 23 Mar 2015 07:15 PM IST
विज्ञापन

नगर परिषद बोर्ड की बैठक में अध्यक्ष पूनम अग्रवाल ने नए वित्तीय वर्ष के लिए 16 करोड़ 68 लाख 55 हजार सात चौरासी रुपये का बजट पेश किया। सदस्यों ने सड़क निर्माण और नागरिकों को सुविधाओं को लेकर भी चर्चा की। सदस्यों के लिए खास बात यह रही कि बोर्ड की बैठक में पहुंचने पर अब सदस्यों को हजार रुपया यात्रा भत्ता के रूप में दिया जाएगा।

विज्ञापन

पालिका के कॉमन हॉल में बोर्ड की बैठक शुरू होने पर ईओ ललतेश सक्सेना ने नवंबर से फरवरी महीना के आय-व्यय और जन्म-मृत्यु के आंकड़े पेश किए। अध्यक्ष पूनम अग्रवाल ने नए साल का बजट पेश किया तो सदस्यों ने उसे जनहित में बेहतर बताया। 16 करोड़ 68 लाख 55 हजार सात चौरासी रुपए के बजट को मंजूरी प्रदान की गई। अध्यक्ष ने सदस्यों ने भरोसा दिलाया कि आदर्श नगर योजना और नया सवेरा विकास योजना के तहत धनराशि अवमुक्त होते ही विकास कार्य शुरू कराए जाएंगे।
विज्ञापन

सदस्यों के हित मंजूर प्रस्ताव के तहत अब बोर्ड की बैठक में पहुंचने पर उन्हें एक हजार रुपया यात्रा भत्ता के रूप में मुहैया कराया जाएगा। यात्रा भत्ता पहले महज दो सौ रुपया प्रति बैठक मिला करता था। अध्यक्ष अग्रवाल ने बताया कि सदस्यों के यात्रा भत्ता में वृद्धि शासनादेश भी जारी हो चुका है। पूर्व राज्यमंत्री विमलकृष्ण अग्रवाल ने नगर परिषद की ओर से कराए गए विकास कार्यों की सराहना की। बैठक में सदस्य प्रवीण मित्तल, रामप्रवेश यादव, अरुण अग्रवाल आद समेत जेई विनय सक्सेना, राजेश कुमार जौहरी और मुकेश शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


10 फीसदी से ज्यादा महंगे उठे पालिका के ठेके
उझानी। नगर परिषद कार्यालय में सोमवार को ठेकों की नीलामी प्रक्रिया पूरी हो गई। ठेका पार्किंग इस बार 51 लाख रुपये में अवधेश कुमार के नाम रहा। पहले यह ठेका 42.50 लाख रुपये में हुआ था। नखासा के ठेका पिछले साल 37 हजार के मुकाबले शाकिर के नाम 41 हजार रुपये में छूट गया। नगर में होर्डिंग लगाकर प्रचार करने का ठेका 55 हजार और मवेशी मुर्दा हड्डी खाल का ठेका 48 हजार रुपये में हुआ। दोनों ठेका पिछले साल क्रमश: 51 और 44 हजार रुपये में छूटे थे। बोली के दौरान ठेकेदारों के समर्थकों की खासी भीड़ रहने से कोतवाली समेत आसपास थानों का फोर्स भी मौजूद रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed