{"_id":"67705c38520520c50e0273b4","slug":"now-photo-state-shops-will-remain-closed-within-the-radius-of-500-meters-instead-of-200-badaun-news-c-123-1-sbly1001-131843-2024-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: 200 की जगह अब 500 मीटर की परिधि में बंद रहेगी फोटो स्टेट की दुकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: 200 की जगह अब 500 मीटर की परिधि में बंद रहेगी फोटो स्टेट की दुकान
Sun, 29 Dec 2024 01:44 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Sun, 29 Dec 2024 01:44 AM IST
विज्ञापन
बदायूं। यूपी बोर्ड की परीक्षा को नकलविहीन बनाने के लिए जिला प्रशासन ने इस बार और ज्यादा सख्ती की है। पहले परीक्षा केंद्र से 200 मीटर की परिधि में फोटो स्कैन, फोटो स्टेट समेत अन्य चीजों पर बैन रहता था। लेकिन इस बार इसमें परिवर्तन किया गया है। इसके तहत अब केंद्र से 500 मीटर की परिधि में दूरी तय की है।
माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से कराई जाने वाली हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की मुख्य परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए प्रदेश सरकार गंभीर है। अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार ने कहा कि परीक्षा केंद्रों के आसपास ध्वनि विस्तारण यंत्रों का प्रयोग, परीक्षा परिसर में मोबाइल फोन, ब्लूटूथ व अन्य संचार संबंधी उपकरणों को प्रतिबंधित कर दिया है। साथ ही निर्देश दिए हैं कि परीक्षा केंद्रों के 500 मीटर की परिधि में परीक्षा की तिथियों से फोटो स्टेट मशीन की दुकान, साइबर कैफे, पीसीओ, फोटो स्कैनर आदि की दुकान बंद रहेगी।