फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Now mafia says, will sell vegetables but will not indulge in hooliganism

Budaun News: अब माफिया कहते हैं, सब्जी बेच लेंगे पर गुंडई नहीं करेंगे

Fri, 19 Apr 2024 02:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
Now mafia says, will sell vegetables but will not indulge in hooliganism
बदायूं क्लब में नामांकन सभा में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का स्वागत केंद्रीए मंत्री ,विधायक व पदा
बदायूं। उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने बृहस्पतिवार दोपहर बदायूं क्लब में सपा और कांग्रेस पर सियासी वार किए। कहा- सपा के शासनकाल में 1000 से अधिक दंगे हुए थे, लेकिन अब प्रदेश में माफिया गले तख्ती टांगे घूमते हैं। कहते हैं- सब्जी बेच लेंगे पर गुंडई नहीं करेंगे। बदलता भारत और बदला उत्तर प्रदेश अब जनता के सामने है। आह्वान किया कि नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाइए। दस साल का ट्रैक रिकॉर्ड सामने रखिए और फिर बेहतर चुनिए।
विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री बृजेश यहां भाजपा उम्मीदवार दुर्विजय सिंह शाक्य के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव इंडी गठबंधन और भाजपा के बीच है। भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लड़ रही है। साल 2004 से 2014 तक कांग्रेस नेतृत्व वाले यूपीए की सरकार रही, जो भ्रष्टाचार के दलदल में डूबी थीं, इसलिए घोटालों की भरमार रही। टू जी, कोयला और कॉमनवेल्थ खेल घोटाला यूपीए सरकार की देन थे। इनमें मंत्री जेल गए थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इसके बाद 2014 से 2024 तक 10 वर्षों में नरेंद्र मोदी की सरकार ने देश-प्रदेश और बदायूं के अंदर जो योजनाएं चलाई हैं, उनमें बेहतर काम हुए हैं। गरीबों के जीवन स्तर को ऊपर उठाने में भाजपा ने कामयाबी हासिल की है। हर घर को रसोई गैस सिलिंडर मिला, शौचालय मिला। बेघरों को पक्के मकान मिले। पांच लाख रुपये तक के इलाज की गारंटी मिली है। देश का दुनिया में सम्मान बढ़ा है। साल 2014 से पहले की यूपीए सरकार पाकिस्तान को सिर्फ चेतावनी देने तक सीमित होती थी, लेकिन पीएम मोदी ने पुलवामा हमले का बाद पाकिस्तान को उसके घर में घुसकर सबक सिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री ने प्रदेश की योगी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि आप सब जानते ही हैं कि 2017 से पहले प्रदेश का क्या हाल था। सरकारी स्कूल बंद हो रहे थे। मांटेसरी और प्राइवेट स्कूलों में बच्चे एडमिशन ले रहे थे लेकिन 2017 में जब उप्र में भाजपा की सरकार बनी तो स्कूलों को बेहतर बनाने का काम किया गया। निशुल्क यूनिफार्म, पाठ्यपुस्तकें और मध्याह्न भोजन बेहतर क्वालिटी का दिया गया।
बिजली आपूर्ति में भेदभाव खत्म हुआ। ग्राम प्रधानों के कार्यालयों को डीएम के दफ्तर से बेहतर बनाया है। चौड़ी सड़कें 2.72 लाख किलोमीटर बनाकर बेहतर कनेक्टिविटी दी है। सभा के बाद रोड शो में वह दुर्विजय सिंह शाक्य के साथ कलक्ट्रेट तक खुली गाड़ी में गए। सभा को केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा, विधायक महेश गुप्ता, गुन्नौर क्षेत्र की पूर्व विधायक पुष्पा देवी यादव, बरेली के महापौर उमेश गौतम ने भी संबोधित किया। सभा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी को भी आना था, लेकिन गाजियाबाद में एक बैठक होने के कारण वह नहीं आ सके।


यह नेता रहे मंच पर मौजूद
विधायक हरीश शाक्य, राघवेंद्र शर्मा व संजीव अग्रवाल, एमएलसी वागीश पाठक व महाराज सिंह, पूर्व विधायक प्रेमस्वरूप पाठक व दयासिंधु शंखधार, हर प्रसाद पटेल, जितेंद्र यादव आदि मौजूद रहे। संचालन सुधीर श्रीवास्तव ने किया।

गुंडई छोड़ दीजिए, वरना ईंट का जवाब पत्थर से देंगे
भाजपा उम्मीदवार दुर्विजय सिंह शाक्य ने एक बार फिर सपा पर वार किया। पहले उन्होंने शिवपाल सिंह यादव को गुंडों का सरदार बताया था। अब उन्होंने अपनी चुनावी सभा में आम पब्लिक से मुखातिब होते हुए पूछा गुंडों की पार्टी कौन है। फिर बोले मैं नहीं कह रहा हूं, लोग खुद सपा का नाम ले रहे हैं। फिर उन्होंने कहा: गुंडई छोड़ दीजिए, वरना ईंट का जवाब पत्थर से दिया जाएगा। सांसद संघमित्रा मौर्य ने कहा कि जिस तरह से 2019 में आपने सपा का किला ढहाने का काम किया उसी तरह से 2024 में कमल खिलाकर सपा का किला ध्वस्त कर दीजिए।






डिप्टी सीएम ने भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में किया रोड शो



बदायूं। भाजपा प्रत्याशी दुर्विजय सिंह शाक्य के समर्थन में बृहस्पतिवार को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बदायूं आए। उन्होंने बदायूं क्लब में नामांकन सभा को संबोधित किया। इसके बाद में डिप्टी सीएम एक कार में प्रत्याशी दुर्विजय के साथ में बदायूं से पुलिस लाइन रोड शो निकाला। उनके बाद भाजपा प्रत्याशी अन्य पदाधिकारियों के साथ नामांकन करने गए, जबकि डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक हेलीकॉप्टर से आगरा चले गए। संवाद

बदायूं क्लब में नामांकन सभा में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का स्वागत केंद्रीए मंत्री ,विधायक व पदा

बदायूं क्लब में नामांकन सभा में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का स्वागत केंद्रीए मंत्री ,विधायक व पदा

बदायूं क्लब में नामांकन सभा में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का स्वागत केंद्रीए मंत्री ,विधायक व पदा

बदायूं क्लब में नामांकन सभा में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का स्वागत केंद्रीए मंत्री ,विधायक व पदा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed