{"_id":"23177621c67b7fd05cc0cf19aa1697e0","slug":"now-is-the-flower-seemed-afraid-to-touch-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"... अब तो फूल को छूने से लगने लगा है डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
... अब तो फूल को छूने से लगने लगा है डर
badaun
Updated Sun, 12 Apr 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं महोत्सव में शाम को महफिल-ए-कव्वाली के माहौल सजाया गया। अजमेरी ग्रुप के कव्वालों ने हारमोनियम और तबले की संगत पर कव्वाली पेश कर वाह-वाही लूटी। श्रोताओं ने भी खूब आनंद लिया।
विज्ञापन
महफिल-ए-कव्वाली का का आगाज मुख्य अतिथि सामाजिक वानकी, प्रभागीय निदेशक समीर कुमार के कर कमलो द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने महोत्सव को लेकर मंच से संबोधन भी किया। इसके उपरांत कव्वालों ने करवटे बदलने लगे हैं, चैन से सोने वाले..., अब तो फूल को छूने से लगने लगा है डर, अब हर फूल में कातिल छुपा है आदि कलाम पेश किए। इस मौके पर डीडीओ प्रदीप कुमार सोम, अशोक सक्सेना, सुरेश अरोरा, अक्षत अशेष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
मंच पर प्रतिभाओं
का किया सम्मान
बदायूं। बदायूं महोत्सव में आयोजित कार्यक्रम की शृंखला में मुख्य अतिथि सांसद धर्मेंद्र यादव ने देश भर में नाम कमा चुकी प्रतिभाओं को सम्मानित किया। पहले मंच पर बुलाकर उनका परिचय कराया। प्रसिद्ध विद्वान कवियों की स्मृति में दिए जाने वाले सम्मान के हकदार कई लोग बने। इसमें डॉ. इसहाक तबीब को भूपराम शर्मा भूप सम्मान प्रदान किया गया। वहीं डॉ. रामबहादुर व्यथित को डॉ. विशुद्धानंद मिश्र मेधा सम्मान से नवाजा गया। बदायूं प्रशंसा का खिताब सुलभ इंटरनेशनल के संस्थापक विंदेश्वर पाठक को मिला। उनकी जगह यह सम्मान उपाध्यक्ष डॉ. ललित कुमार ने लिया। इसके अलावा 16 प्रतिभाओं को बदायूं श्री के सम्मान से नवाजा गया। इसमें फिल्म निर्देशन के क्षेत्र में नाम कमा चुके फहीम चौधरी, शिक्षा के क्षेत्र में राहुल सक्सेना, पॉवर लिफ्टिंग में राजेश कुमार, अभिनव कुमार, ताइक्वांडों में अंतिमा सोलंकी, शिक्षा नेट के क्षेत्र में यश अग्रवाल, मनीषा शंखधार, दीप्ति सक्सेना, भारतीय वन सेवा परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए अभिषेक तोमर, शिक्षा में रितु शर्मा, कंचन सक्सेना, खेल तीरंदाजी में कशिश, निशा कुमारी, विधि अग्रवाल, पीसीएस परीखा में गुंजन गुप्ता को सम्मानित किया गया। सीताराम खुराना स्मृति नवोदिव स्वर पुरस्कार कवि आदित्य तोमर एवं युवा कवियत्री वेदरिचा को प्रदान किया गया।
विज्ञापन
सोनरूपा विशाल के संपादन में डॉ. उर्मिलेश स्मृति सरस्वती सुमन पत्रिका का विमोचन भी किया गया। इसके अलावा रामबहादुर व्यथित की कृति प्रखर शब्द शिल्पी एवं कालजयी पत्रिका का भी विमोचन सांसद यादव ने किया। कार्यक्रम में ब्लूमिंगडेल स्कूल की ओर से सरस्वती वंदना एवं भूदेवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज बिल्सी की ओर से संगीतमय प्रस्तुति दी गई।