फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Now , do not forget to ignorance , send every child to school

अब न करो अज्ञानता की भूल, हर बच्चे को भेजो स्कूल

Fri, 13 Mar 2015 11:12 PM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Fri, 13 Mar 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन
Now , do not forget to ignorance , send every child to school
छह से चौदह वर्ष के बच्चों को स्कूलों में अधिक से अधिक नामांकन कराने के उद्देश्य से बच्चों ने स्कूल चलो रैली निकाली। न्याय पंचायत आजमपुर व  नौनीटिकन्ना में जनजागरूकता रैली निकाल अभिभावक, बच्चों को जागरूक किया।
विज्ञापन

पूर्व माध्यमिक विद्यालय आजमपुर, उर्मिला देवी हायर सेकेंड्री स्कूल आजमपुर, रघुनंदन प्रसाद शिक्षा निकेतन, प्राइमरी स्कूल, पूर्व माध्यमिक कासंकपुर आदि स्कूल व स्टाफ ने रैली निकाल बच्चों को जागरूक किया। घर-घर विद्या दीप जलाओ, अपने बच्चे सभी पढ़ाओ, अब न करो अज्ञानता की भूल, हर बच्चे को भेजो स्कूल के नारे भी बुलंद किए। इस मौके पर मोहम्मद राशिद कादरी, ग्राम प्रधान रामफल, वीरेश सक्सेना, सुरेश पाल, वीना गुप्ता, मुक्ता शर्मा, रामवीर, आशाराम, सर्वेश कुमारी, रेखा रानी, वीरेंद्र मोहन सक्सेना, ओमपाल सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं विकास खंड सालारपुर के प्राइमरी स्कूल बनगवां में रैली निकाल जागरूक किया। इस मौके पर सुरेंद्र पाल सिंह, योगेंद्र पाल सिंह, शिवेंद्र सिंह चौहान, विमलेश कुमारी, रामदास आदि मौजूद रहे। जगत के प्राइमरी स्कूल इस्लामगंज में भी रैली निकाल ग्रामीणों को जागरूक किया। इस दौरान सतीश चंद्र वैश्य, राधा गुप्ता, शिखा शर्मा आदि मौजूद रहे। इस्लामनगर के करियामई स्कूल में भी बच्चों ने रैली निकाल लोगों को जागरूक किया। तख्ती पर स्लोगन व नारे भी लगाए। इस मौके पर समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed