फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Now based card link Plans to Uljengi

अब आधार कार्ड लिंक करने में उलझेंगी योजनाएं

Tue, 23 Jun 2015 07:33 PM IST
badaun
badaun Updated Tue, 23 Jun 2015 07:33 PM IST
विज्ञापन

विभिन्न क्षेत्रों में लाभकारी जन कल्याण की योजनाओं के क्रियान्वयन में पहले से ही भारी पेच लगे हुए हैं। पेंशनर्स भटकने को मजबूर रहते हैं। जिला समाज कल्याण अधिकारी एनके पाठक के नए फरमान के कारण लाभार्थियों को भटकना तो पड़ेगा ही। योजना में आधारकार्ड लिंकअप को लेकर होने वाले विलंब का भी सामना करना पड़ेगा।

विज्ञापन

वृद्धावस्था, विकलांग, विधवा और समाजवादी पेंशन हासिल करने वाले लाभार्थियों को नए निर्देशों में कहा गया कि लाभार्थियों को डिजिटलाइजेशन और आधार कार्ड के साथ लिंक किया जाना आवश्यक है। इसके लिए आधार कार्ड, एक फोटो और मोबाइल नंबर विकास खंड कार्यालय या विकास भवन उनके कार्यालय में जमा कर दें। आवेदन करने वाले को इसकी व्यवस्था पहले से ही करके रखने होगी। कहा कि जिनके आधार कार्ड नहीं बने हैं वे अपना आधार कार्ड बनवाकर जल्दी से जल्दी लिंकअप कराएं।
विज्ञापन

शासन का हवाला देते हुए जिला समाज कल्याण अधिकारी ने शैक्षिक सत्र 2015-16 के पूर्व दशम और दशमोत्तर छात्रवृत्ति/ शुल्क प्रतिपूर्ति की समय सारिणी निर्गत कर दी है। कक्षा नौ, 10 और कक्षा 11,12 और ग्रुप चार के पाठ्यक्रमों में सभी वर्गों के छात्र-छात्राओं के लिए ऑन लाइन आवदेन करने की समय सीमा 31 जुलाई तक कर दी है। इसमें आवेदन करने वाले अपना आधार नंबर अनिवार्य रूप से दर्ज कराएं। जिनके आधार नंबर नहीं हैं, वे निर्धारित समय सीमा में निर्गत कराके औपचारिकताएं पूरी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़ी संख्या में अभी भी आधार कार्ड लोगों के नहीं बने हैं। ऐसे में आधार कार्ड को लेकर अभ्यर्थियों को भागदौड़ करनी होगी। यह अलग बाद है कि इससे जिन लोगों के आधार नहीं बने हैं वे प्रयासरत हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed