{"_id":"69e68833c09fc4cca708c529","slug":"notice-to-bilsi-police-station-in-charge-for-not-submitting-dna-report-in-rape-case-badaun-news-c-123-1-bdn1036-162035-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: दुष्कर्म के मामले में डीएनए रिपोर्ट पेश न करने पर बिल्सी कोतवाल को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: दुष्कर्म के मामले में डीएनए रिपोर्ट पेश न करने पर बिल्सी कोतवाल को नोटिस
विज्ञापन
बदायूं। अपर जिला जज मोहम्मद कमर ने घर में घुसकर दुष्कर्म के एक मामले में डीएनए रिपोर्ट पेश न करने पर बिल्सी कोतवाल को नोटिस जारी किया है। न्यायालय ने कोतवाल के इस कृत्य को अत्यंत आपत्तिजनक बताया है। कोर्ट ने उन्हें एक मई 2026 से पहले संबंधित डीएनए रिपोर्ट पत्रावली पेश करने के आदेश दिए हैं।
घर में घुसकर दुष्कर्म का मामला अपर सत्र कक्ष संख्या दस के न्यायाधीश मोहम्मद कमर की अदालत में चल रहा है। इसमें अदालत को डीएनए रिपोर्ट का इंतजार है। कोतवाली प्रभारी बिल्सी द्वारा यह रिपोर्ट लगातार दाखिल नहीं की जा रही। मामला थाना बिल्सी से संबंधित है। इस मामले में कई तारीखें निकल चुकी हैं।
डीएनए रिपोर्ट के अभाव में मामले की सुनवाई आगे नहीं बढ़ पा रही। न्यायाधीश ने थाना प्रभारी को जारी नोटिस में उनके आचरण पर गंभीर आपत्ति जताई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस तरह की लापरवाही न्याय प्रक्रिया में बाधा डालती है।