{"_id":"6ae786553db2bc7d560caa16","slug":"notice-to-24-center-in-charges-on-slowness-in-paddy-procurement-three-mandi-secretaries-also-summoned-badaun-news-c-121-1-bdn1036-172467-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: धान खरीद में सुस्ती पर 24 केंद्र प्रभारियों को नोटिस, तीन मंडी सचिव भी तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: धान खरीद में सुस्ती पर 24 केंद्र प्रभारियों को नोटिस, तीन मंडी सचिव भी तलब
Mon, 02 Nov 2026 12:05 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Mon, 02 Nov 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। धान खरीद में सुस्ती और लापरवाही पर प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। शून्य या केवल सांकेतिक खरीद करने वाले 24 केंद्र प्रभारियों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है। इनमें खरीद एजेंसियों के केंद्र प्रभारी और जिला प्रबंधक शामिल हैं। पीलीभीत, बीसलपुर और पूरनपुर मंडी के सचिवों को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
प्रमुख सचिव की वीडियो कांफ्रेंसिंग में खरीद की धीमी गति पर नाराजगी जताए जाने के बाद जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी प्रज्ञा शर्मा ने जिला खरीद अधिकारी की संस्तुति पर यह कार्रवाई की है। जिले में धान खरीद शुरू हुए काफी समय बीत चुका है, लेकिन कई केंद्रों पर अब तक खरीद की शुरुआत नहीं हुई है। कुछ केंद्रों पर महज सांकेतिक खरीद दिखाकर जिम्मेदारों ने औपचारिकता पूरी कर ली। पोर्टल पर दर्ज आंकड़ों की समीक्षा में यह स्थिति सामने आने के बाद अधिकारियों ने संबंधित केंद्रों की निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। यूपीएसएस, पीसीयू और पीसीएफ की खरीद व्यवस्था भी अधिकारियों के निशाने पर है। इन एजेंसियों के जिला प्रबंधकों से भी जवाब मांगा गया है।
पिछले दिनों प्रमुख सचिव ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान जिले में धान खरीद की प्रगति और व्यवस्थाओं पर नाराजगी जताई थी। इसके बाद जिलाधिकारी आलोक कुमार और जिला खरीद अधिकारी के स्तर से समीक्षा की गई। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी प्रज्ञा शर्मा ने संबंधित एजेंसियों और मंडी सचिवों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। अधिकारियों का मानना है कि इस कार्रवाई से खरीद केंद्रों पर निगरानी बढ़ेगी और खरीद में तेजी आएगी।
विज्ञापन
000
ऑफलाइन खरीद पर पहले से लगी है रोक
धान खरीद में फर्जीवाड़े और अनियमितताओं को रोकने के लिए जिलाधिकारी आलोक कुमार पहले ही ऑफलाइन खरीद पर रोक लगा चुके हैं। अब खरीद प्रक्रिया में किसी भी तरह की लापरवाही या गलत तथ्य सामने आने पर संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
खरीद में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी
जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी प्रज्ञा शर्मा ने बताया कि पीलीभीत, बीसलपुर और पूरनपुर मंडी के सचिवों को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। केंद्र प्रभारियों के साथ संबंधित एजेंसियों के जिला प्रबंधकों से भी जवाब मांगा गया है।