फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Not so much a shortage of furniture fuse

कहीं बिजली नहीं तो कहीं फर्नीचर की किल्लत

Tue, 07 Apr 2015 07:43 PM IST
badaun
badaun Updated Tue, 07 Apr 2015 07:43 PM IST
विज्ञापन

बूथ बनाए जाते समय अव्यवस्थाएं हावी रहीं थीं। इसका उदाहरण है कि कंट्रोल रूम में सेक्टर मजिस्ट्रेटों द्वारा शिकायत रजिस्टर में दर्ज कराई गईं रिपोर्टें हैं। बीडीओ ललित ने बताया कि सराय फकीर के बूथ पर बिजली की कोई व्यवस्था नहीं है। वहीं पास में अलीका स्कूल में फर्नीचर की व्यवस्था नहीं थी। पीआरडी के डीओ बीएस मनराल ने सूचना दर्ज कराई कि सेक्टर एक के बूथ 43,44,45,46 पर कुर्सी मेज तक नहीं हैं। इस संबंध में शिकायत निस्तारण को एसडीएम सदर प्रदीप यादव और ईओ ललतेश सक्सेना को लगाया गया।

विज्ञापन


बूथों पर सिमटा बदायूं,
बच्चे खेल में मस्त
बदायूं। नगर पालिका चेयरमैन पद को हुए मतदान के दिन जहां बाजार और गलियों में सन्नाटा पसरा रहा तो वहीं बूथों के आसपास मेला जैसा माहौल रहा। बच्चे गलियों और सड़कों पर क्रिकेट खेलते रहे, वहीं युवा उत्साह मतदान पर केंद्रित रहा। बाजार में खाने-पीने की दुकानों को छोड़ अधिकांश बाजार बंद रहा।
विज्ञापन


बौद्ध ज्ञानपीठ पर तनातनी
पर पहुंचे सीडीओ
बदायूं। सेक्टर एक में आने वाले बौद्ध ज्ञानपीठ स्कूल पर दो तरफ भीड़ एकत्र हो गई। बताते हैं कि एक ओर भाजपा समर्थित थे, तो दूसरी ओर सपा समर्थक मतदाताआें को पर्ची देने के मामले में विवाद हुआ तो दोनों ओर से लोग एकत्र होने लगे। कुछ लोगों ने नारेबाजी भी की। सुपर जोनल मजिस्ट्रेट/सीडीओ देवेंद्र सिंह को इसकी जानकारी मिली वह मौके पर पहुंच गए। सेक्टर मजिस्ट्रेट युवा कल्याण अधिकारी बीएस मनराल भी सेक्टर हैसियत से पहुंचे। पुलिस बल ने यहां पहुंचकर दोनों ओर जमा हो रही भीड़ को हल्का बल प्रयोग कर खदेड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मजदूरों को नहीं
मिला काम
बदायूं। हर दिन की तरह बड़े बाजार के चौराहे पर मजदूरी की उम्मीदों के साथ एकत्र होने वाले दर्जनों मजदूरों को निराश होना पड़ा। इनको फटकार भी खानी पड़ी। अधिकारियों और पुलिस की गाड़ियां चौराहे पर भीड़ देख इन मजदूरों को वहां से खदेड़ती रही। मतदान के कारण इन्हें मजदूरी भी नहीं मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed