{"_id":"3a60d402a53bd44e941b0df6c54d41bc","slug":"not-bad-see-and-shalt-not-say-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" न बुरा देखेंगे, न कहेंगे और न सुनेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न बुरा देखेंगे, न कहेंगे और न सुनेंगे
बदायूं
Updated Fri, 06 Nov 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला एवं फ्यूचर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के संयुक्त प्रयास से शुक्रवार को गांधी ग्राउंड पर इतिहास रचा गया। दीपावली कॉर्निवल के तहत महात्मा गांधी के तीन वचन बुरा मत देखो, बुरा मत कहो, बुरा मत सुनो पर 1400 छात्र-छात्राओं ने एक साथ शपथ लेकर विश्व रिकॉर्ड बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया। इससे 720 विद्यार्थियों का विश्व रिकॉर्ड टूटकर नया कीर्तिमान स्थापित होने का दावा किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष फात्मा रजा ने किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को अहिंसा का मार्ग अपनाते हुए गांधी जी के पद चिह्नों पर चलने का संदेश दिया। साथ ही एक साथ सभी को शपथ दिलाई गई। तेज धूप में भी बच्चों ने उत्साह से लवरेज होकर कार्यक्रम में अपने ही बनाए रिकार्ड को फिर ब्रेक किया। इस कीर्तिमान के गवाह बने विशिष्ट अतिथि बदायूं क्लब के सचिव डॉ. अक्षत अशेष, रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अजीत गुप्ता, सचिव अरविंद कांत, रवि वैश्य। संचालन अदीब और जोएब ने किया। सभी अतिथियों को बुके देकर स्वागत किया गया।
इस मौके पर फ्यूचर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर चितरंजन गौड़, एचओडी केपी गंगवार, दीपक सक्सेना, मार्केटिंग मैनेजर दीपक चौहान, शाकिब हमीदी, सजल अग्रवाल, मनमोहन, जोएब असलम, अमर उजाला के ब्यूरो इंचार्ज बलराम शर्मा, पीयूष दुबे, कुलदीप शर्मा मौजूद रहे। श्री रामलीला कमेटी महोत्सव के पदाधिकारियों का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
इन कॉलेजों की रही सहभागिता
नया विश्व रिकॉर्ड बनाने में महर्षि विद्या मंदिर, श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज, असीम सिद्दीकी डिग्री कॉलेज, द्रौपदी देवी इंटर कॉलेज, शिव देवी सरस्वती विद्या मंदिर, बीआरबी मॉडल स्कूल, नकविया इंटर कॉलेज, मुनव्वर अली इंटर कॉलेज, सिंगलर मिशन एकेडमी, राजाराम इंटर कॉलेज, परशुराम इंटर कॉलेज, केदारनाथ इंटर कॉलेज आदि के छात्र-छात्राओं की सहभागिता रही।