{"_id":"635c21e056ed6816f67e3253","slug":"noor-jahan-s-amazing-15-pictures-made-together-with-one-hand-badaun-news-bly5020581199","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नूरजहां का कमाल: एक हाथ से एक साथ बनाईं 15 तस्वीरें, कई फ्रेम में पेन बांधकर बनाए महापुरुषों के चित्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नूरजहां का कमाल: एक हाथ से एक साथ बनाईं 15 तस्वीरें, कई फ्रेम में पेन बांधकर बनाए महापुरुषों के चित्र
Sat, 29 Oct 2022 12:26 AM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 29 Oct 2022 12:26 AM IST
सार
नूरजहां बताती हैं कि उनको बचपन से ही कला का शौक रहा है। बताया कि यूट्यूब पर उन्होंने एक कलाकार को ऐसे ही चित्र बनाते देखा था, तभी से उन्होंने ठान ली थी कि ऐसा वह भी करके दिखाएंगी।
विज्ञापन
एक हाथ से 15 चित्र बनाती नूरजहां
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
एक हाथ और 15 चित्र एक साथ। सुनने में बात अविश्वसनीय सी लगती है लेकिन कक्षा नौ में पढ़ने वाली नूरजहां ने यह कमाल कर दिखाया। लकड़ी के फ्रेम में दो रंगों के पेन बांधकर एक साथ बनाए जा रहे इन चित्रों को देखकर लोग अचंभित हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
बिनावर क्षेत्र के गांव विजयनगला निवासी महमूद की बेटी नूरजहां छह बहन और दो भाइयों में पांचवें नंबर की है। वह राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में कक्षा नौ की छात्रा है। महमूूद गांव में ही सिलाई करके अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं लेकिन उनकी बेटी नूरजहां के एक वीडियो ने परिवार को एक ही दिन में पूरे देश में चर्चा का विषय बना दिया है। इस वीडियो में नूरजहां एक हाथ से लकड़ी के एक फ्रेम में लाल और नीले रंग के 15 पेन बांधकर एक साथ 15 चित्र बनाती दिखाई दे रही हैं। जो 15 स्केचनुमा चित्र उन्होंने बनाए हैं, उनमें डॉ. आंबेडकर, स्वामी विवेकानंद, लालबहादुर शास्त्री, चंद्रशेखर आजाद, सुभाष चंद्र बोस, महात्मा गांधी, सरदार पटेल, भगत सिंह आदि हस्तियां शामिल हैं।

एक साल अभ्यास और दो माह लगे बनाने में
नूरजहां बताती हैं कि उनको बचपन से ही कला का शौक रहा है। बताया कि यूट्यूब पर उन्होंने एक कलाकार को ऐसे ही चित्र बनाते देखा था, तभी से उन्होंने ठान ली थी कि ऐसा वह भी करके दिखाएंगी। इसके बाद उन्होंने अभ्यास शुरू कर दिया। इंडियन आर्ट फेडरेशन के फेसबुक पेज संचालक अजय मीणा से वह काफी प्रभावित रहीं। अजय ने भी उन्हें काफी प्रोत्साहित किया। एक साल के अभ्यास के बाद तकरीबन दो महीने में यह चित्र बनकर तैयार हुआ। उनका कहना है कि उनका सपना एक बेहद उम्दा कलाकार बनने का है।
शुक्रवार को वायरल हुआ वीडियो तो घर पर लग गई भीड़
नूरजहां का एक साथ 15 चित्र बनाता हुआ यह वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो उसके घर आने वालों का सिलसिला शुरू हो गया। सभी ने तारीफ की और उसके हुनर को सराहा। उसके वीडियो पर लाइक करने वालों की संख्या भी यकायक बढ़ गई है।
आनंद महिंद्रा ने किया ट्वीट, बताया चमत्कार
प्रख्यात उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने इस वीडियो को ट्वीट करते हुए आश्चर्य जताया है कि ‘यह कैसे संभव है। वास्तव में वह एक प्रतिभाशाली कलाकार है। यह चमत्कार है। क्या उसके पास रहने वाला कोई इसे कंफर्म कर सकता है। यदि वास्तव में यह सही है तो उसे प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। मुझे भी खुशी होगी कि मैं भी उसे स्कॉलरशिप दूं और उसकी हरसंभव मदद करूं।’