फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Nine will be from March 14-hour power supply to villages

नौ मार्च से गांवों को होगी 14 घंटे बिजली सप्लाई

Sun, 14 Feb 2016 11:18 PM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Sun, 14 Feb 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
Nine will be from March 14-hour power supply to villages
जिले के गांवों को नौ मार्च से 14 घंटे बिजली सप्लाई मिलेगी। यह मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की प्राथमिकता में शामिल है। गांवों को 24 घंटे बिजली मिल सकेगी या नहीं इसके लिए विभाग कितना तैयार है। इस संबंध में रविवार को मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक शमीम अहमद बदायूं पहुंचे। उन्होंने बिजली महकमे के अधिकारियों के साथ बैठक की। आदेश दिए के सभी तैयारियों को पूरा कर लिया जाए। जिला और जिला महिला अस्पताल को अलग से फीडर चालू कर 24 घंटे बिजली सप्लाई के काम की भी एमडी ने समीक्षा की। एमडी ने उपभोक्ताओं के बिलों में आने वाली कमियों को भी प्राथमिकता से दूर कराने के आदेश दिए।
विज्ञापन

एमडी अचानक यहां पहुंचे तो बिजली अफसरों में खलबली मच गई। शमीम अहमद ने पीडब्लूडी अतिथिगृह में अफसरों के साथ मीटिंग कर सीएम की प्राथमिकताओं वाले बिंदुओं पर बात की। बिजली विभाग के अधिकारियों ने उनको बताया गया कि देहात क्षेत्र के ज्यादातर फीडर का काम पूरा हो चुका है। बाकी में काम चल रहा है। नये उपकेंद्रों की क्षमता बढ़ाने का काम चल रहा है। दावा किया कि सीएम की प्राथमिकता के अनुरूप जिले के गांवों को निर्धारित तिथि से 14 घंटे सप्लाई दिए जाने की पूरी तैयारी है। एमडी ने अवर अभियंताओं को कड़े निर्देश दिए कि वह इलाके में रहकर अधूरे कार्यों को पूरा कराएं।
विज्ञापन

एमडी ने कहा कि जिला पुरुष और महिला अस्पताल को 24 घंटे सप्लाई दी जाएगी। इस योजना के तहत अलग से जो फीडर लगाया गया है और लाइनों को डाला गया है उसे भी जल्द पूरा कर लिया जाए। शमीम अहमद ने यह भी निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं की बिलों में आने वाली कमियों को भी प्राथमिकता से दूर किया जाए। इसके लिए चाहे कैंप आयोजित किए जाएं। इस मौके पर अधीक्षण अभियंता अनूप चंद्रा और तीनों खंडों के अधिशासी अभियंता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
...कर्मचारी करते हैं परेशान
बदायूं। उपभोक्ताओं के बिलों में अक्सर कमियां आतीं हैं। कभी पुराना बिल जोड़ दिया जाता है तो कभी गलत रीडिंग कर लंबा-चौड़ा बिल भेजा जाता है। परेशान उपभोक्ता जब संबंधित जेई और कर्मचारी के पास पहुंचता तो उपभोक्ता को तरह-तरह से परेशान कर दिया जाता है। तमाम बार झगड़े भी हुए हैं। अब देखना है कि एमडी के निर्देश पर बिलों की कमियों को किस तरह दूर किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed