फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   NIC from the banking Net facilities to standstill

एनआईसी से लेकर बैंकिंग  तक की नेट सुविधाएं ठप

Mon, 09 May 2016 11:51 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Mon, 09 May 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
NIC from the banking Net facilities to standstill
टेलीफोन - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
अंडरग्राउंड बिजली लाइन डाले जाने से फोन लाइन कटी
प्रशासनिक अधिकारी और विभागीय अधिकारियों के बीच वार्ता जारी

 शहर में बिजली की अंडर ग्राउंड लाइन डाले जाने के कारण पुलिस लाइंस और इंदिरा चौक के बीच दो जगह टेलीफोन विभाग की 96 फाइवर केबिल कट जाने के कारण सिविल लाइन, कलक्ट्रेट, कोर्ट आदि की नेट सुविधाएं पूरी तरह से ठप हो गई हैं। यही नहीं सर्वयूपी ग्रामीण बैंक और स्वान जैसे नेटवर्क ठप हो जाने से जिलेभर में जन सेवा के तमाम कार्य प्रभावित हो गए हैं। इससे अधिकारियों में भी खलबली मची है। 
शहर में बिजली विभाग अंडरग्राउंड बिजली लाइन बिछाए जाने का काम पिछले माह से कर रहा है। इसकी वजह से जहां नगर की सड़कों को भारी क्षति हो रही है, वहीं रविवार को सुबह तीन बजे बिजली लाइन को खुदाई का काम चल रहा था कि पुलिस लाइंस और इंदिरा चौक के बीच दो स्थानों पर बीएसएनएल की केबिले दो स्थानों से कट जाने के कारण कई सरकारी विभाग, कलक्ट्रेंट, कोर्ट, एनआईसी, सर्वयूपी ग्रामीण बैंक, यूपी स्वान समेत कई जरूरी नेट सेवाएं ठप हो गई हैं। इनमें सर्वयूपी ग्रामीण बैंक और यूपी स्वान की तहसील इंकाइयों से जुड़ी सेवाओं का असर तो पूरे जिले पर पड़ा है। माना जा रहा है। यह सेवा 10 मई से पहले ठीक नहीं हो सकेगी। पूरे प्रकरण में टीडीएम, सदर एसडीएम और बिजली विभाग के एक्सईएन के बीच वार्तांएं जारी हैं। तमाम विभागों में नेट सिस्टम फेल हो जाने के कारण खलबली मची हुई है।   
विज्ञापन

सीएम को लेकर सूचनाओं का आदान प्रदान भी नहीं 
केबिल कट जाने के कारण नेट सेवाओं का बुरा हाल  ऐसे समय में हुआ है जब 23 मई को मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर शासन से जुड़ी तमाम सूचनाओं का आदान प्रदान हो रहा है। केबिल कट जाने से प्रशासनिक अधिकारी भी परेशान हैं। इन दिनों सीएम के दौरे को लेकर नेट सिस्टम से तमाम महत्व की सूचनाओं का बादान प्रदान चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed