{"_id":"684dcfe1681e4581aa031e3d","slug":"newly-married-woman-dies-under-suspicious-circumstances-in-her-in-laws-house-badaun-news-c-123-1-bdn1010-141158-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: नवविवाहिता की ससुराल में संदिग्ध हालत में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: नवविवाहिता की ससुराल में संदिग्ध हालत में मौत
विज्ञापन
इस्लामनगर। थाना क्षेत्र के गांव भुसाया में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। फैजगंज थाना क्षेत्र के गांव जगत पिपरी निवासी ओमपाल की पुत्री वंशिका (22) का विवाह इसी वर्ष जनवरी में थाना इस्लामनगर निवासी अनुराग पुत्र मुनेश के साथ हुआ। शनिवार को दोपहर में किसी ने वंशिका के मायके में सूचना की कि उनकी बेटी मृत अवस्था में घर में पड़ी है। इस पर वंशिका के मायके से लोग पहुंच गए। जहां संदिग्ध हालत में उसकी लाश घर में पड़ी हुई मिली, वहीं पति शराब के नशे में था। वंशिका के भाई बॉबी सिंह ने बताया कि उसकी बहन की ससुरालीजनों से हत्या कर दी है। वंशिका के ससुर नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
-- -- -
फांसी के फंदे पर झूली विवाहिता
दबतोरी। बिसौली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम आदपुर में 28 वर्षीय विवाहिता ने गृह कलेश में कमरा बंद कर फांसी के फंदे पर झूल गई। इससे उसकी मौत हो गई। ससुरालीजनों ने पुलिस को बगैर सूचना दिए अंतिम संस्कार कर दिया। मृतका के मायके वाले भी पहुंच गए। पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है। चौकी इंचार्ज अर्जुन सिंह ने मायके वालों से पूछताछ की है। मायके और ससुरालियों के बीच कुछ संपत्ति बच्चों के भविष्य को देखते हुए उनके नाम करने की बात चल रही थी। संवाद