{"_id":"5e498d118ebc3ee5e15eb26c","slug":"newborn-baby-s-body-in-dog-s-mouth-badaun-news-bly396191778","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुत्ता उठा ले गया नवजात बच्चे का शव, लोगों ने छुड़वाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुत्ता उठा ले गया नवजात बच्चे का शव, लोगों ने छुड़वाया
विज्ञापन
बदायूं/सिलहरी। रविवार सुबह सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में आंवला रोड किनारे उस वक्त हड़कंप मच गया जब कुछ कुत्ते एक नवजात शिशु के शव को उठा ले गए। मोहल्ले के लोगों ने कुत्तों के चुंगल से बमुश्किल नवजात का शव छुड़ाया।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के ग्राम खेड़ा नवादा निवासी कुछ लोग आंवला रोड किनारे से गुजर रहे थे। तभी उन्होंने कब्रिस्तान की ओर से कुछ कुत्तों को दौड़ते देखा। एक कुत्ते के मुंह में नवजात शिशु का शव दबा हुआ था। यह देखकर मोहल्ले के लोग लाठी-डंडे लेकर कुत्तों के पीछे पड़ गए। उन्होंने दौड़ाकर बच्चे के शव को छुड़ा लिया। सूचना पर इंस्पेक्टर सिविल लाइंस ओपी गौतम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने आसपास के इलाके में छानबीन की। कब्रिस्तान में एक गत्ता और कपड़ा पड़ा मिला, जिससे माना जा रहा है कि शव को कपड़े में लपेटकर गत्ते में रखकर लाया गया होगा। इधर, खेड़ा नवादा में चर्चा है कि यह शव नजदीक के एक प्राइवेट अस्पताल से लाया गया होगा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव बालक का है।
पहले भी फेंके गए थे नवजात के शव
करीब दो साल पहले दातागंज रोड नवजात शिशुओं के शव फेंकने का केंद्र बन गया था। तब पुलिस ने दातागंज तिराहे के नजदीक एक प्राइवेट अस्पताल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। बाद में खेड़ा नवादा स्थित एक हॉस्पिटल के खिलाफ रिपोर्ट लिखी गई। तब कहीं नवजात शिशुओं के शव फेंकने का क्रम बंद हुआ। इसके बावजूद अब तक कई घटनाएं हो चुकी हैं लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन
खेड़ा नवादा में खुले हैं कई अस्पताल
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में खेड़ा नवादा में पहले एक के बाद एक कई अस्पताल बन गए थे। अब उनमें से दो तो पूरी तरह से बंद गए, बाद में एक हॉस्पिटल पुरानी चुंगी के नजदीक स्थित धर्मशाला की जमीन पर खुल गया। खेड़ा नवादा में आज भी तीन-चार अस्पताल चल रहे हैं। जहां सिर्फ महिलाओं की डिलीवरी होती है।
खेड़ा नवादा में एक नवजात शिशु का शव मिला है। पंचनामा भरकर उसका पोस्टमार्टम करा दिया गया है। मौके पर एक छोटा गड्ढा भी मिला है, जिससे लग रहा है कि किसी अस्पताल में बच्चा खत्म हुआ होगा। परिवार वाले यहां दफन कर गए होंगे।
- ओपी गौतम, इंस्पेक्टर कोतवाली