फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   New jail stuck in litigation, waiting for decision for four years

Budaun News: मुकदमेबाजी में फंसी नई जेल, चार साल से फैसले का इंतजार

Sat, 09 Dec 2023 01:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 09 Dec 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
New jail stuck in litigation, waiting for decision for four years
जिला जेल की बंजर पड़ी भूमि। संवाद
बदायूं। नई जेल के लिए करीब नौ साल पहले शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। इसके बाद कई साल तो विभाग जमीन तलाशने में ही लगा रहा। बहेड़ी के पास जेल के लिए जमीन मिली तो प्रशासन ने किसानों से बैनामे कराने शुरू कर दिए, लेकिन इसी बीच दो किसानों ने जमीन अधिग्रहण के खिलाफ कोर्ट में वाद दायर कर दिया। चार साल से मामला कोर्ट में लंबित है। इससे जेल का निर्माण अटक गया है।
विज्ञापन

जिला जेल में इस समय 529 की क्षमता के विपरीत 1050 बंदी-कैदी हैं। क्षमता से ज्यादा बंदी और कैदी होने की वजह से नई जेल के निर्माण को मंजूरी मिली तो शहर से सटे गांव बहेड़ी के पास जमीन चिह्नित की गई। किसानों की जमीनों के बैनामे की प्रक्रिया शुरू की गई तो 14 किसानों ने जमीन को लेकर विरोध दर्ज कराया।
विज्ञापन

इसके बाद प्रशासन ने लगातार पैरवी करते हुए 12 मामलों का निस्तारण करा दिया, लेकिन दो किसानों के कोर्ट चले जाने से पेच फंस गया। अब प्रशासन की ओर से इन मामलों का निस्तारण कराने की पहल भी नहीं की जा रही है, क्योंकि मामला कोर्ट में विचाराधीन है। शासन इसका संज्ञान लेकर कोर्ट में पैरवी करे, तभी जेल का निर्माण हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
- नई जेल में बंदी और कैदियों को रखने की क्षमता ज्यादा होगी। फिलहाल अभी जिला कारागार में क्षमता से दो गुना ज्यादा बंदी और कैदी हैं। हालांकि पहले से बंदी कम हुए हैं। पहले तो तीन गुना बंदी थे। भविष्य में जो भी फैसला होगा, उसके हिसाब से ही कार्य किया जाएगा। - डॉ. विनय कुमार, जेल अधीक्षक

जिला जेल की बंजर पड़ी भूमि। संवाद

जिला जेल की बंजर पड़ी भूमि। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed