{"_id":"6973cf21318fc93a640eb83f","slug":"netaji-subhas-was-remembered-on-his-birth-anniversary-badaun-news-c-123-1-bdn1010-155713-2026-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: जयंती पर याद किए गए नेताजी सुभाष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: जयंती पर याद किए गए नेताजी सुभाष
विज्ञापन
बदायूं। जिलेभर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पूरे सम्मान के साथ मनाई गई। उनके जीवन पर आधारित प्रसंगों को सुनाया गया और उनके देश हित के लिए किए गए कार्यों के प्रति श्रद्धा व्यक्त की गई।
नगर के सुभाष चौक पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की ओर से माल्यार्पण किया गया। वसंत पंचमी का मौका होने के नाते खिचड़ी वितरण भी किया गया। जिलाध्यक्ष एडवोकेट दीपक सक्सेना, महामंत्री धीरज सक्सेना, ब्लॉक प्रमुख, ओमकार सक्सेना, दीपक सक्सेना उर्फ दीपू, यश वर्धन सक्सेना आदि मौजूद रहे।
जगत। जगत ब्लॉक स्थित परिसर में बीडीओ लटूर सिंह ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर एडीपीओ लक्षण सिंह ग्वाल, लेखाकार ग्रीश पाल सिंह, वरिष्ठ सहायक मुजाहिद आफाक, कंप्यूटर ऑपरेटर मोहम्मद अकरम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
शिव देवी सरस्वती शिशु मंदिर में हुआ विद्यारंभ संस्कार
विद्या भारती विद्यालय शिव देवी सरस्वती शिशु मंदिर, सिविल लाइन्स में बसंतोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य वक्ता राकेश मिश्रा ने नेताजी के जीवन पर प्रकाश डाला, जबकि आचार्य मुकेश तिवारी ने वीर हकीकत राय के बलिदान को याद किया। इस दौरान हवन-पूजन भी किया गया। नवीन शिशुओं का पाटी पूजन कराकर विद्यारंभ संस्कार कराया गया। इस मौके पर छात्राओं की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। मीरा चौकी स्थित श्रीराम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में मां सरस्वती का प्राकट्य दिवस और नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्मदिन हवन कर मनाया गया।