{"_id":"6a672dbe6ed9629ebf0e0f0f","slug":"nephew-dies-and-uncle-injured-after-tractor-trolley-overturns-in-budaun-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से भतीजे की मौत, ताऊ घायल, पहिया निकलने से हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से भतीजे की मौत, ताऊ घायल, पहिया निकलने से हुआ हादसा
Mon, 27 Jul 2026 03:39 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: Mukesh Kumar
Updated Mon, 27 Jul 2026 03:39 PM IST
सार
बदायूं के उसावां क्षेत्र में सोमवार दोपहर ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से एक किशोर की मौत हो गई, जबकि उसके ताऊ गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा ट्रॉली का पहिया निकलने के कारण हुआ।
विज्ञापन
अस्पताल के बाहर रोते-बिलखते परिजन
- फोटो : संवाद
विस्तार
बदायूं के उसावां क्षेत्र में पहिया निकलने से ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में ट्रॉली में सवार नेम सिंह (17 वर्ष) पुत्र वीरपाल व रूपराम (50 वर्ष) उसके नीचे दब गए। हादसा होते ही घटनास्थल पर भीड़ जुट गई। भीड़ ने आनन-फानन ट्रॉली को सीधा कर दोनों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक नेम सिंह की मौत हो गई।
विज्ञापन
रूपराम गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया है। घटना सोमवार दोपहर उसावां अकबरपुर रोड पर ग्राम शंकरपुर के पास हुई। रूपराम अपने भतीजे नेम सिंह के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर खेत पर जा रहे थे। रास्ते में ट्रॉली के पहिये का बैरिंग टूट गया था। इसकी वजह से काफी दूर तक चलने के बाद ट्रॉली से पहिया निकल गया और ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से हादसा हो गया।
विज्ञापन