{"_id":"626d86504df83a5d6d38c947","slug":"nempal-massacre-amroha-police-found-car-in-badaun-park-driver-of-zarifnagar-was-murdered-and-dumped-in-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेमपाल हत्याकांड: अमरोहा पुलिस को बदायूं के पार्क में मिली कार, जरीफनगर के ड्राइवर की नोएडा में हत्या कर फेंका था शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेमपाल हत्याकांड: अमरोहा पुलिस को बदायूं के पार्क में मिली कार, जरीफनगर के ड्राइवर की नोएडा में हत्या कर फेंका था शव
Sun, 01 May 2022 12:26 AM IST
सुशील कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: सुशील कुमार
Updated Sun, 01 May 2022 12:26 AM IST
सार
नेमपाल की गला रेतकर हत्या की गई थी। नेमपाल नोएडा में ही रहता था और वहां पर कैंटर चलाकर परिवार का पालन पोषण करता था। आदमपुर थाने के इंस्पेक्टर संदीप बालियान मामले की विवेचना कर रहे हैं।
विज्ञापन
पार्क में मिली कार।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिले के जरीफनगर निवासी ड्राइवर नेमपाल की नोएडा में हत्या कर अमरोहा जिले में शव फेंक दिया गया था। शव को जिस कार से लाया गया वो शहर के एक पार्क में मिली। देर रात अमरोहा पुलिस की टीम ने कार बरामद कर ली।
विज्ञापन
करीब दस दिन पहले अमरोहा के आदमपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव दढियाल के मदन पाल के खेत में किसी व्यक्ति के शव पड़े होने की जानकारी मिली। मौके पर गांव के लोग भी इकठ्ठा हुए। आदमपुर थाना पुलिस ने मृतक के ड्राइविंग लाइसेंस से उसकी शिनाख्त बदायूं के जरीफनगर के रहने वाले नेमपाल सिंह के रूप में की।
विज्ञापन
नेमपाल की गला रेतकर हत्या की गई थी। नेमपाल नोएडा में ही रहता था और वहां पर कैंटर चलाकर परिवार का पालन पोषण करता था। आदमपुर थाने के इंस्पेक्टर संदीप बालियान मामले की विवेचना कर रहे हैं। शनिवार देर रात उन्होंने बदायूं की आवास विकास कॉलोनी के ग्रीन पार्क से एक स्विफ्ट कार बरामद की तो तिरपाल से ढकी थी। उन्होंने बताया कि नोएडा में नेमपाल की हत्या कर इसी कार से शव अमरोहा लाकर डाला गया और फिर कार यहां पार्क कर दी गई।
विज्ञापन
उन्हें शक है कि आवास विकास कॉलोनी के कुछ लड़के इसमें शामिल हैं। एक दो आरोपी नेमपाल के साथ ड्राइविंग करते थे। इनमें एक आरोपी की ससुराल इसी पार्क के पास है। वह दिन में उघैती व जरीफनगर क्षेत्र में भी पड़ताल करने गए थे, जल्दी ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।