{"_id":"660da1eaad3f3b9bae071841","slug":"neither-potholes-were-filled-nor-new-roads-were-built-in-awas-vikas-colony-for-four-years-badaun-news-c-4-bly1011-374790-2024-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: आवास विकास कॉलोनी में चार साल से न गड्ढे भरे, न नई सड़कें बनीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: आवास विकास कॉलोनी में चार साल से न गड्ढे भरे, न नई सड़कें बनीं
विज्ञापन
केवी गुप्ता।
बदायूं। पॉश कॉलोनियों में शुमार आवास विकास कॉलोनी में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। चार सालों से आवास विकास में कोई सड़क नहीं बनी है। मरम्मत न होने पहले की बनी सड़कें टूट गई हैं। सड़कों के गड्ढों में गिरकर लोग आए दिन जख्मी हो रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार खामोश हैं।
आवास विकास कॉलोनी में बनीं सड़कों की कुल लंबाई करीब 14 किलोमीटर है। कॉलोनी में रह रहे करीब आठ हजार लोग इन दिनों सड़कों की बदहाली से परेशान हैं। आवास विकास कॉलोनी में मुख्य सड़क वर्ष 2013 में बनी थी। अंदर की कुछ गलियों में सीसी रोड बनाने का काम वर्ष 2018 में किया गया। इसके बाद से आवास विकास परिषद की ओर से न तो सड़कों की मरम्मत कराई गई है और न ही कोई नई सड़क बनाई गई है।
कॉलोनी के लोगों ने जर्जर सड़कोंं को लेकर पत्राचार भी किया। इसके बाद लोगों को दिलासा देने के लिए अधिकारियों ने दो-तीन बार सड़कों का सर्वे कराया लेकिन मरम्मत का काम शुरू नहीं कराया गया। हालांकि परिषद का दावा है कि सड़कों की मरम्मत के लिए टेंडर निकाला गया था, लेकिन वह आचार संहिता में फंस गया। अब आचार संहिता हटने के बाद टेंडर खोले जाएंगे, तभी काम हो सकेगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
55 लाख से सही होंगी सड़कें
आवास विकास परिषद ने करीब दो किलोमीटर सड़क को ही सही कराने का निर्णय लिया है। इस पर करीब 55 लाख रुपये खर्च होंगे। सड़क बनाने के साथ-साथ नालियों का भी निर्माण कार्य कराया जाएगा। इस धनराशि से आवास विकास की 700 मीटर लंबी मुख्य सड़क के अलावा एमआईजी पार्क के निकट कुछ गलियों में भी काम कराया जाएगा। - आशीष शर्मा, जेई आवास विकास
लोग बोले- टूटी सड़कें दे रहीं जख्म, कोई सुनने को तैयार नहीं
- टूटी सड़काें को बनवाने के लिए कई बार अधिकारियों से कहा जा चुका है, लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं है। काफी सालाें से यहां के लोग टूटी सड़कों से होकर निकल रहे हैं। अक्सर गड्ढों में गिरकर लोग घायल हो जाते हैं। - राकेश कुमार
-- -- -- -- -- -
-टूटी सड़कें आवास विकास कॉलोनी की पहचान बन गई हैं। आए दिन लोग टूटी सड़कों की वजह से गिरकर चोटिल हो जाते हैं। खासतौर पर दुपहिया वाहन चालकों को सबसे ज्यादा दिक्कत होती है, लेकिन जिम्मेदार कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। - केवी गुप्ता