फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Negligence plagues the health fair

Budaun News: आरोग्य मेले में लगा लापरवाही का रोग

Mon, 17 Nov 2025 12:50 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Mon, 17 Nov 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Negligence plagues the health fair
बदायूं। रविवार को आयोजित होने वाले आरोग्य मेला में औपचारिकता निभाई जा रही हैं। दबतोरी में विशेषज्ञ डॉक्टर नहीं पहुंचे। यहां आयुष चिकित्सक के भरोसे आरोग्य मेला लगा। फैजगंज बेहटा में प्रसव पीड़िताएं तो आईं, लेकिन अस्पताल में पिछले रविवार से अबतक कोई प्रसव नहीं हुआ। यहां हेल्थ केयर मशीन एक साल से खराब पड़ी है।
विज्ञापन

18 मरीजों का ही स्वास्थ्य परीक्षण हो सका
म्याऊं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को जन आरोग्य मेले में सवा दो बजे तक कुल 18 मरीजों का ही स्वास्थ्य परीक्षण हो सका। सभी को निशुल्क दवाएं वितरित की गईं। चिकित्सा दल ने जांच कर आवश्यक परामर्श भी दिया। डॉ. होशियार मियां ने बताया कि बीते दो दिनों में अचानक मौसम ठंडा होने से खांसी, जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ी है। संवाद
विज्ञापन


नहीं पहुंचे विशेषज्ञ डॉक्टर
दबतोरी। नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दबतोरी पर दोपहर दो बजे तक 70 मरीज दवा ले जा चुके थे, इनमें अधिकतर मरीज खांसी, जुकाम, बुखार और एलर्जी से पीड़ित थे। डॉक्टर की सलाह पर 11 मरीजों की जांच की गई। इनमें तीन मलेरिया, एक टाइफाइड, दो पीलिया की जांचें की गईं। सभी की रिपोर्ट सामान्य आई। पांच जांचों में एक मरीज की शुगर बड़ी हुई पाई गई। आरोग्य मेले में कोई विशेषज्ञ डॉक्टर नहीं पहुंचे। आयुष चिकित्सक डॉ. जहीर अहमद ही मरीजों को देख रहे थे। उनके अलावा फार्मासिस्ट महेंद्र नाथ, लैब टेक्नीशियन अशर जावेद, एएनएम कुमारी एलम, वार्ड बॉय कैलाश कुमार तथा स्वीपर जगदीश मौजूद रहे । संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------
मशीन खराब होने से नहीं हो रही जांच
फैजगंज बेहटा। नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आरोग्य मेले में दो बजे तक 75 मरीजों को डाॅ. इरम ने देखा। स्टाफ नर्स पूनम व फार्मेसिस्ट निशाकर शर्मा ने दवा वितरण की। टीबी के मरीजों को डॉ. जावेद अहमद ने दवा दी। छह गर्भवती महिलाओं का चेकअप ऊषा तोमर ने किया।अलवत्ता एक अरसे से कोई डिलीवरी नहीं हुई है। महिलाएं प्राइवेट नर्सिंग होम पर डिलीवरी करवाने को मजबूर हैं। हैल्थ केयर मशीन एक वर्ष से इंजीनियर के न आने से खराब पड़ी है। मलेरिया, टाइफाइड बुखार, शुगर की जांचे हो रहीं हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed