फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Negligence claimed the life of a pregnant woman, the OT of a private hospital was sealed.

Budaun News: लापरवाही ने ले ली प्रसूता की जान, निजी अस्पताल की ओटी सील

Sun, 10 May 2026 11:38 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Negligence claimed the life of a pregnant woman, the OT of a private hospital was sealed.
बदायूं। जिला महिला अस्पताल और फिर निजी अस्पताल में लापरवाही से एक प्रसूता की जान चली गई। जिला महिला अस्पताल से शनिवार सुबह यह कहकर डिस्चार्ज कर दिया गया कि प्रसव में समय लगेगा। परिजन उसे घर ले गए, मगर कुछ ही समय बाद पीड़ा बढ़ने पर निजी अस्पताल लाना पड़ा। आते-आते हालत इतनी खराब हो गई कि निजी अस्पताल भी बदलना पड़ा। वहां रक्तस्राव न रुकने से महिला की मौत हो गई। फिलहाल, निजी अस्पताल का ऑपशन थियेटर (ओटी) सील करके विभाग ने पल्ला झाड़ लिया है।
विज्ञापन

जान गंवाने वाली सूरजमुखी बिल्सी क्षेत्र के गांव सिरातौल निवासी अशोक की पत्नी थीं। परिजन के मुताबिक, वे सूरजमुखी को शनिवार सुबह ही जिला अस्पताल ले गए थे। वहां कुछ देर ही रहने के बाद घर लौटा दिया गया था। दोपहर को सूरजमुखी को लेकर फिर शहर आना पड़ा। इस बार वे जिला अस्पताल के हालात समझकर वहां गए ही नहीं, एक निजी अस्पताल ले गए। वहां भर्ती होने के बाद डॉक्टर ने प्रसूता की हालत गंभीर बताकर हाथ खड़े कर दिए और कहीं अन्यत्र ले जाने की सलाह दी। इसके बाद परिवार बिल्सी रोड स्थित एक अन्य निजी अस्पताल पहुंचे, जहां प्रसव कराया गया। प्रसूता ने बच्ची को जन्म दिया। रविवार सुबह अत्यधिक रक्तस्राव शुरू हो गया। अस्पताल का स्टाफ रक्तस्राव नियंत्रित नहीं कर सका।
विज्ञापन

हालत बिगड़ने पर बरेली रेफर करने की बात कही। इस दौरान प्रसूता की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया। हालांकि बाद में कुछ लोगों ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया और समझौते के बाद शव गांव भेज दिया गया। मामले की जानकारी मिलने पर सीएमओ डॉ. मोहन झा ने डॉ. नवनीत कुमार सिंह, डॉ. कौशल गुप्ता और बाबू पारस की तीन सदस्यीय टीम जांच के लिए भेजी। टीम ने अस्पताल की ऑपरेशन थियेटर (ओटी) सील कर दी। सीएमओ डॉ. मोहन झा ने बताया कि ओटी को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed