फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   neet results

जिले की प्रतिभाओं ने भी नीट में लहराया परचम , डॉ. रितुज की बेटी ने ऑल इंडिया पाई 200वीं रैंक

Sun, 18 Oct 2020 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
neet results
बदायूं। राष्ट्रीय योग्यता सह प्रवेश परीक्षा (एनईईटी) में जिले की भी कई प्रतिभाओं ने परचम लहराया है। शहर के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. रितुज चंद्रा की बेटी ने जहां ऑल इंडिया में 200वीं रैंक प्राप्त की है, वहीं अन्य परीक्षार्थियों ने भी इसमें सफलता पाई है। बच्चों की इस सफलता पर उनके अभिभावकों और गुरुजनों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

शहर के इंदिरा चौक निवासी डॉ. रितुज चंद्रा की बेटी श्रगवी गुप्ता ने ऑल इंडिया में 200 और कैटेगरी रैंक में 143 वां स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने 720 में से 692 अंक प्राप्त किए हैं। श्रगवी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा बदायूं में की, फिर आगे की शिक्षा अजमेर में प्राप्त की है। उनकी मां पारुल गुप्ता भी चिकित्सक हैं।
विज्ञापन

मोहल्ला पटेल नगर निवासी दिव्यांश राजपूत ने नीट परीक्षा प्रथम प्रयास में ही अच्छे अंकों के साथ उत्तीर्ण कर जिले का नाम रोशन किया है। कोषागार में एकाउंटेंट के पद पर कार्यरत आरबी राजपूत के पुत्र दिव्यांश ने 720 में 627 अंक प्राप्त किए हैं। वह अपनी इस सफलता का श्रेय पिता के साथ ही माता प्रतिभा सिंह को देते हैं, जो कि उच्च प्राथमिक विद्यालय मझिया जगत में सहायक अध्यापक हैं। मोहल्ला शिवपुरम निवासी डॉ. विकास गुप्ता के पुत्र माधव माहेश्वरी ने नीट परीक्षा में 720 में 604 अंक पाए हैं। माधव ने 2019 में इंटरमीडिएट की परीक्षा में भी जिले में तीसरा स्थान पाकर अपने परिवार और गुरुजनों का सिर ऊंचा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव मोंगर निवासी किसान राजवीर सिंह राठौर के बेटे सचिन राठौर ने एनईईटी परीक्षा में 634 वीं रैंक हासिल की है। सचिन की मां सुशीला देवी गृहिणी हैं। इसके अलावा शहर के मोहल्ला मिर्धाटोला के डॉ. संजय गुप्ता की बेटी अनुष्का गुप्ता ने एनईईटी में 486 वीं रैंक हासिल कर पिता का नाम रोशन किया है। अनुष्का के पिता चिकित्सा व्यवसाय करते हैं। वह अपनी सफलता का माता-पिता के साथ अपने चाचा संजीव गुप्ता और गुरुजनों को देती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed