फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Neet Result 2023 Vibhu who performed Ganga Aarti will now become a doctor

Neet Result 2023: अब बनेंगे डॉक्टर गंगा आरती करने वाले विभु, पूर्व प्रधान के बेटे ने भी पास की नीट की परीक्षा

Thu, 15 Jun 2023 09:08 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 15 Jun 2023 09:08 AM IST
सार

बदायूं के कछला में गंगा घाट पर आरती करने वाले विभु उपाध्याय अब डॉक्टरी बनेंगे। उन्होंने नीट में 17305 रैंक हासिल की है। अलापुर क्षेत्र के गांव इस्लमगंज निवासी पूर्व प्रधान राकेश रमन के पुत्र अनमोल गुप्ता ने नीट पास की है। इन्होंने ऑल इंडिया में 9474 रैंक हासिल की है। नीट की तैयारी राजस्थान के कोटा से की है।
 

विज्ञापन
Neet Result 2023 Vibhu who performed Ganga Aarti will now become a doctor
विभु उपाध्याय अब डॉक्टरी की पढ़ाई करेंगे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के कछला में गंगा घाट पर पिता के साथ आरती करने वाले विभु उपाध्याय अब डॉक्टरी की पढ़ाई करेंगे। नीट में उन्होंने 720 में से 622 अंकों के साथ 17305 रैंक हासिल की है।
विज्ञापन


विभु कछला में नगर पंचायत कार्यालय के पास रहने वाले टेंट व्यापारी हरेंद्र कुमार उपाध्याय के छोटे पुत्र हैं। 2019 में तत्कालीन डीएम दिनेश कुमार सिंह के प्रयासों से बनारस की तर्ज पर कछला घाट पर गंगा आरती की शुरुआत हुई। बनारस से आए पुरोहितों ने गंगा आरती का प्रशिक्षण दिया। 
विज्ञापन


गंगा आरती समिति के सदस्य हरेंद्र ने बताया कि उनके बेटे ने भी यह प्रशिक्षण लिया। इसके बाद में वह नियमित आरती करते रहे। विभु ने कक्षा एक से 12वीं तक की पढ़ाई मुजरिया के एक निजी स्कूल में की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद वह नीट की तैयारी के लिए कोटा चले गए। करीब 10 माह की तैयारी के बाद नीट में शामिल हुए। परीक्षा के बाद विभु कछला घर लौट आए और फिर एक बार गंगा आरती में हिस्सा लेने लगे। उनकी मांग सुनीता शर्मा गृहिणी हैं। विभु के बड़े भाई हर्षित नोएडा की एक कंपनी में कार्यरत हैं। विभु का कहना है कि गंगा आरती उनके मन को शांति मिलती है।
 

कृपाल सिंह की 4646वीं रैंक
कादरचौक के गांव बोंदरी निवासी कृपाल सिंह यादव के पुत्र रोहित यादव ने नीट पास किया हैं। उन्होंने नीट में 660 अंक प्राप्त किए है। जिसके चलते उनकी ऑल इंडिया रैंक 4646 आई है। उनके पिता प्रथमा ग्रामीण बैंक दातागंज में तैनात है। उनकी मां सुनीता गृहणी है। रोहित यादव भाई-बहनों में सबसे छोटे हैं। संवाद


 

अनमोल प्राप्त की 9474वीं रैंक
अलापुर क्षेत्र के गांव इस्लमगंज निवासी पूर्व प्रधान राकेश रमन के पुत्र अनमोल गुप्ता ने नीट पास की है। इन्होंने ऑल इंडिया में 9474 रैंक हासिल की है। नीट की तैयारी राजस्थान के कोटा से की है। हाईस्कूल और इंटर की शिक्षा शहर के शिवदेवी सरस्वती मंदिर से की है। परिणाम आने के बाद परिवार में खुशी का माहौल बना हुआ है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed