{"_id":"5867cb554f1c1b255eeececf","slug":"neem-karauri-baba-mahotsav","type":"story","status":"publish","title_hn":"उझानी में नीम करौरी बाबा का महोत्सव शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उझानी में नीम करौरी बाबा का महोत्सव शुरू
ब्यूरो/बदायूं
Updated Sat, 31 Dec 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
उझानी में नीम करौरी बाबा का महोत्सव शुरू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यहां हनुमान गढ़ी मंदिर में शनिवार से बाबा नीम करौरी बाबा जयंती महोत्सव शुरू हो गया। पहले दिन भक्तों ने धार्मिक कार्यक्रम के दौरान बाबा का गुणगान किया। हवन-पूजन के बाद बाबा की शोभायात्रा शुरू हुई, जो स्टेशन रोड से मेन मार्केट पहुंची तो भक्त उमड़ पड़े। भक्तों ने झांकियों पर फूल भी बरसाए। भक्त बैंडबाजों की धुन पर थिरक उठे।
बाबा नीम करौरी महाराज सेवा समिति की ओर से महोत्सव का आयोजन किया गया है। सुबह मंदिर परिसर में हवन-पूजन किया गया। भक्तों की मौजूदगी में यज्ञ में आहुतियां अर्पित कर लोक कल्याण की कामना भी की। हवन-पूजन के दौरान बाबा के जयकारे गूंजते रहे। अपराह्न में मंदिर से शुरू बाबा की शोभायात्रा में काली अखाड़े में शामिल कलाकारों ने करतब भी दिखाए। राधा-कृष्ण बने कलाकारों को प्रदर्शन मनमोहक रहा। बैंडबाजों की धुन पर थिरकते भक्तों ने उनका गुणगान किया। स्टेशन रोड और घंटाघर चौराहे पर झांकियों पर फूल बरसाए गए। शोभायात्रा कछला रोड बाजार और बाजारकलां समेत किलाखेड़ा मोहल्ले में भी पहुंची। बाजार में दुकानदारों ने शोभायात्रा का स्वागत किया। समिति के अध्यक्ष संजय साहू ने बताया कि समापन पर रविवार को हनुमान गढ़ी मंदिर परिसर में भंडारा आयोजित करके प्रसाद वितरण किया जाएगा। शोभायात्रा में महेश शर्मा, त्रिलोकीनाथ बांगड़ा, सतीशचंद्र वार्ष्णेय, पुरुषोत्तम दास, सुनील सचदेवा, मनोज वार्ष्णेय, विजय गोपाल, योगेश वार्ष्णेय, धर्मेंद्र वार्ष्णेय, अजयगोपाल, इंद्रपाल वार्ष्णेय, राहुल, प्रदीप शर्मा, संजय वार्ष्णेय, दीपक वार्ष्णेय, राजेंद्र गंगवार, दर्शन धवन, राजू भूटानी, वरुण, सौरभ शर्मा और विष्णु आदि का सहयोग रहा।