{"_id":"5d9a3d3b8ebc3e93a230d448","slug":"navratra-badaun-news-bly3790459107","type":"story","status":"publish","title_hn":"सच्चे मन से मांगी हर मुराद यहां होती है पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सच्चे मन से मांगी हर मुराद यहां होती है पूरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। बरेली रोड पर बने लाला हर प्रसाद मंदिर में माता रानी की मूर्ति स्थापित है। कहा जाता है कि माता रानी नवरात्र में यहां पर साक्षात रूप में विराजमान रहती है। इसलिए यहां पर सच्चे मन से मांगी गई कोई भी मुराद हमेशा पूरी होती है।
बरेली रोड पर खेड़ा नवादा से पहले दक्षिण दिशा में स्थित हरप्रसाद मंदिर शिवालय आस्था और शक्ति का प्रतीक है। पंडित चंद्र प्रकाश शर्मा ने बताया कि मंदिर का निर्माण सन 1896 में लाला हरप्रसाद ने कराया। करीब 50 साल पहले पूरे विधि विधान से माता काली की मूर्ति को यहां पर स्थापित किया गया। साथ ही 1981 में माता दुर्गा की मूर्ति की स्थापना की। उन्होंने बताया कि ये सिद्धपीठ है। पंडित चंद्र प्रकाश शर्मा की मानें तो पूरे नवरात्र में माता रानी स्वयं यहां पर साक्षात रूप में विराजमान रहती हैं। ऐसे में यहां पर सच्चे मन से मांगी गई हर मुराद पूरी होती है। इसके साथ ही यहां राधाकृष्ण, संतोषी माता, श्रीराम दरबार में प्रतिदिन सैकड़ों लोग माथा टेकने आते हैं। उन्होंने बताया हर वर्ष सावन माह और महाशिवरात्रि के पर्व पर श्रद्धालु यहां मार्कण्डेय महादेव का जलाभिषेक करने के लिए पहुंचते हैं। मान्यता है कि महादेव का 40 दिन जल अभिषेक करने से कष्टों से मुक्ति मिलती है और बिगड़े हुए काम बनते हैं।
नवरात्र में बनी गुफा रहती है आकर्षण का केंद्र
हरप्रसाद मंदिर में कुछ सालों से हर नवरात्र में वैष्णो देवी की गुफा का निर्माण किया जा रहा है जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहती हैं। इस बार भी यहां गुफा बनाई गई है, जिसे देखने के लिए शाम को सैकड़ों श्रद्धालु उमड़ रहे हैं।