फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   National flag insulted in Zarifnagar, accused caught

Budaun News: जरीफनगर में राष्ट्रीय ध्वज का अपमान, आरोपी पकड़ा गया

Tue, 29 Nov 2022 11:54 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 29 Nov 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
National flag insulted in Zarifnagar, accused caught
वायरल फोटो
वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट, आज कोर्ट में पेश किया जाएगा
विज्ञापन

बदायूं/ जरीफनगर। जिले के जरीफनगर इलाके में राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का मामला सामने आया है। इसका एक वीडियो भी वायरल हुआ है। पुलिस ने वीडियो के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। बुधवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।
इंस्पेक्टर मनोज कुमार के मुताबिक, यह वीडियो मंगलवार को वायरल हुआ। उसमें एक युवक तिरंगे का अपमान करता दिखाई दे रहा था। इसकी छानबीन के लिए उन्होंने एसआई मायाराम को लगाया था। उन्होंने आसपास के कई गांव के लोगों से इसकी जानकारी ली। पता चला कि तिरंगे का अपमान करने वाला युवक शाहरुख खान पुत्र रियाजुद्दीन थाना क्षेत्र के गांव ढेल का रहने वाला है। थाना पुलिस ने मंगलवार शाम ढेल गांव में दबिश देकर आरोपी शाहरुख खान को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि यह वीडियो एक नाबालिग लड़के ने बनाया था। वह लड़का भी ढेल गांव का रहने वाला है। थाना पुलिस उसको तलाश कर रही है। इस मामले में एसआई मायाराम ने आरोपी शाहरुख के खिलाफ राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शाहरुख ने ऐसा क्यों किया, यह मामला कब का है? थाना पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। साथ ही पुलिस ने उसे जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह मामला जरीफनगर इलाके का है। वायरल वीडियो के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज हो गई है। बुधवार की सुबह उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।
- सिद्धार्थ वर्मा, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed