फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Narrow streets and jam will free e-rickshaw

संकरी सड़कों पर और जाम लगाएंगे मुफ्त के ई-रिक्शे

Sat, 23 Jul 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो /बदायूं
ब्यूरो /बदायूं Updated Sat, 23 Jul 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
Narrow streets and jam will free e-rickshaw
‌‌िरक्‍श्‍ाा
 शहर की सड़कों पर लगातार बढ़ रहे वाहनों के बोझ और अतिक्रमण से सिकुड़ती सड़कों पर पहले से आम लोगों और राहगीरों का चलना दूभर हो चुका है। ऐसे में शहर में 598 ई-रिक्शे संचालित होने से जाम की जद में आने की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता है। 
विज्ञापन

शहर में लॉवेला चौक से लेकर पुलिस लाइंस चौराहा, रजी चौक, टिकटगंज चौराहा, बड़ा बाजार चौराहा, गोपी चौक, जेल तिराहा, कश्मीरी चौक, गांधी ग्राउंड शिव मंदिर चौक, छह सड़का आदि तमाम सड़कें और चौराहे पहले कसे संकरे हैं। ऐसे में शहर में प्रदेश सरकार के नगरीय विकास मंत्री आजम खां 598 ई-रिक्शों का वितरण करेंगे। इन रिक्शों के संचालन से शहर की सड़कों पर लोड बढ़ जाएगा और रिक्शा चालकों की मनमाने संचालन से जाम लगना तय है, जिसमें फंसकर रोजाना तमाम राहगीरों को फंसना पड़ेगा। ई-रिक्शा वितरण से पहले नगर पालिका परिषद को शहर की सड़कों से जाम को अतिक्रमण को हटाना होगा, जिससे लोगों को जाम के जंजाल में फंसने से बचाया जा सके। 
विज्ञापन

00000000000000000
अब तक बन चुके 450 ई-रिक्शा ड्राइविंग लाइसेंस 
बदायूं। शहर में संचालित होने वाले इन ई-रिक्शों को चलाने के लिए बनने वाला ड्राइविंग लाईसेंस अन्य लाइसेंसों से अलग होता है। यह लाइसेंस केवल जिले की सीमा में ही मान्य होता है। एआरटीओ कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक 450 ड्राइविंग लाइसेंस बन चुके हैं। साथ ही अन्य लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया में है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

000000000000000000
शुक्रवार को 138 ई-रिक्शों का हुआ रजिस्ट्रेशन 
बदायूं। नगरीय विकास मंत्री के द्वारा वितरित होने वाले ई-रिक्शों का रजिस्ट्रेशन कराने के लिए कंपनियां तेजी के साथ काम करा रही हैं। शुक्रवार को कंपनियों की ओर से 138 ई-रिक्शों का रजिस्ट्रेशन कराया। इस बारे में जानकारी देते हुए एआरटीओ ने कहा कि 160 ई-रिक्शों का रजिस्ट्रेशन शनिवार को किया जाएगा। 

000000000000000000
शहर को जाम से मुक्त कराने के लिए नगर पालिका परिषद की ओर से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाए जाते हैं। आगे इस अभियान में तेजी लाते हुए अतिक्रमण हटाया जाएगा। ट्रैफिक कंट्रोल करने में ट्रैफिक पुलिस को भी तत्परता दिखानी होगी। साथ ही नागरिकों का सहयोग भी अपेक्षित है। 
ललतेश सक्सेना, ईओ, नगर पालिका परिषद 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed