फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Names of many schools not registered on RTE website, problem in admission

Budaun News: आरटीई की वेबसाइट पर कई स्कूलों के नाम नहीं दर्ज, दाखिले में दिक्कत

Sat, 30 Mar 2024 12:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 30 Mar 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
Names of many schools not registered on RTE website, problem in admission
बदायूं। प्राइवेट स्कूलों ने आरटीई के तहत गरीब बच्चों को दाखिला देने से बचने के लिए नया रास्ता तलाशा है। कुछेक स्कूल पूर्व में अपने आप को बंद भी दिखा चुके हैं तो कुछ जगहों पर आरटीई की वेबसाइट पर स्कूल के बारे में लिखकर आ रहा है कि प्री- प्राइमरी कक्षा के लिए विद्यालय मैप नहीं है। स्कूलों और विभाग का आपसी तालमेल न होने की वजह से गरीब बच्चों को सरकारी योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा।
विज्ञापन

शासन द्वारा आरटीई के तहत गरीब बच्चों को कांवेंट स्कूलों में निशुल्क शिक्षा प्रदान की जाती है। हालांकि संबंधित स्कूलों को शासन द्वारा तय मानक के अनुसार पूरे साल की फीस दी जाती है, जिससे स्कूल प्रशासन मोटी रकम नहीं वसूल पाते हैं। आरटीई के तहत आरक्षित सीटें न भरनी पड़ें, इसके लिए जिले में कई स्कूलों ने अपने-आप को बंद दर्शाकर आरटीई पोर्टल से अपना नाम हटा लिया है, जबकि स्कूल संचालित हैं। विभाग ने जब कड़ा रुख किया था तो उन्होंने पोर्टल पर नाम अपलोड कर दिया।
विज्ञापन

इस साल जब लोगों ने आरटीई के पोर्टल पर बच्चे का एडमिशन कराने के लिए आवेदन किया तो पोर्टल पर लिखकर आ रहा था कि प्री प्राइमरी कक्षा के लिए ग्राम पंचायत/ वार्ड में विद्यालय मैप नहीं है। इसकी वजह से बच्चों के दाखिले नहीं हो सकते। लोगों को मुख्यमंत्री पोर्टल पर इसकी शिकायत की है। इस संबंध में बीएसए स्वाति भारती ने बताया कि इसकी जानकारी नहीं है। अगर ऐसा है तो इसको दिखवाते हैं। कहां पर दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed